{"_id":"611630548ebc3e7b411e2f40","slug":"murder-of-young-man-who-went-to-meet-girlfriend-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: युवती से मिलने उसके घर में घुसे युवक की पीटकर हत्या, युवती के पिता, भाई व अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: युवती से मिलने उसके घर में घुसे युवक की पीटकर हत्या, युवती के पिता, भाई व अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज
Fri, 13 Aug 2021 08:06 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 13 Aug 2021 08:06 PM IST
सार
गांव वालों की पिटाई के बाद युवक को थाने लेकर आई पुलिस, आरोप है कि युवक को अस्पताल में नहीं कराया भर्ती हो गई मौत।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के गायघाट बुजुर्ग में बृहस्पतिवार की देर तीन बजे युवती से मिलने उसके घर में घुसे गौतम (20) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उसे गंभीर हालत में पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पिता अमर की तहरीर पर परशुराम यादव, उसके बेटे आकाश यादव और आठ से दस अज्ञात लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को हिरासत में लिया है।
पिता अमर ने दिए तहरीर में लिखा है कि गौतम किसी काम से गायघाट बुजुर्ग गांव गया था। काफी देर तक वापस नहीं आने पर उसकी तलाश में निकले थे। इसी दौरान परशुराम के घर पर गया तो देखा कि उसे चोर बोलकर परशुराम, आकाश और आठ से दस अज्ञात लोग उसकी पिटाई कर रहे थे। बीच बचाव की कोशिश की तो आरोपियों ने दौड़ा लिया। भागकर जान बचाई और फिर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर किया हंगामा
गौतम की मौत के बाद परिजनों ने जिला अस्पताल की मोर्चरी में जमकर हंगामा किया। उनका कहना था कि गायघाट बुजुर्ग गांव में गौतम की बेरहमी से पिटाई की गई थी। मगर पुलिस ने समय से अस्पताल नहीं पहुंचाया। मां रामदुलारी के मुताबिक, गुरुवार की रात दस बजे गए गौतम के घर वापस नहीं आने पर जब परिजन उसकी तलाश में गए तो गांव से पता चला कि चोर बोलकर उसकी पिटाई की गई है और उसे पुलिस लेकर गई है।

ग्रामीणों की माने तो कुछ यह हुआ था
रात तीन बजे हुई घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे होने के बाद परिजन रामगढ़ताल थाने पहुंचे तो देखा कि दो होमगार्ड उसे लेकर आए और उसकी हालत नाजुक थी। पुलिस से अस्पताल ले जाने को कहा गया, लेकिन पुलिस नहीं ले गई। बाद में जब उसका शरीर ठंडा पड़ गया तो पुलिस उसे लेकर जिला अस्पताल गई और उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इसी बात को लेकर हंगामा किया। पुलिस की लापरवाही से मौत का आरोप लगाकर हंगामा की सूचना पर पहुंचीं सीओ कोतवाली ने मामला शांत कराया।
ग्रामीणों की माने तो गौतम का गायघाट की युवती से प्रेम संबंध था। रात में वह घर में दाखिल हो गया था और इसकी जानकारी होने के बाद घरवालों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की थी। फिर पुलिस को चोर बताकर सूचना दी। पुलिस उसे लेकर थाने चली आई। उसकी पिटाई होने के बावजूद उसे अस्पताल नहीं पहुंचाया गया और हालत बिगड़ने पर अस्पताल भेजा गया, जिस वजह से मौत हो गई।
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने कहा कि घर में चोर घुसने की सूचना पर डायल 112 की पुलिस मौके पर गई। जांच में पता चला कि युवक घर में युवती से मिलने के लिए आया था और इसकी जानकारी होने के बाद उसके साथ मारपीट की गई। चोट लगने की वजह से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, मगर उसकी मौत हो गई। पिता की तहरीर पर केस दर्ज कराया गया है। युवती के पिता को हिरासत में लिया गया है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।