फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Molestation with Minor Girl Accused sent jail in maharajganj

महराजगंज: किशोरी को बुलाकर तीन दोस्तों ने किया था सामूहिक दुष्कर्म, भेजे गए जेल

Sat, 26 Jun 2021 08:35 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 26 Jun 2021 08:35 PM IST
सार

 बेहोशी की हालत में मिली थी लड़की, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।

विज्ञापन
Molestation with Minor Girl Accused sent jail in maharajganj
जेल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

महराजगंज जिले के कोल्हुई थानाक्षेत्र के एक गांव में 23 जून को गांव के तीन युवकों द्वारा एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था। शनिवार को रुदलापुर चौराहे से आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। फरेंदा सीओ सुनील दत्त दुबे ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


मामला कोल्हुई क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात को घर के लोग सोए थे, आरोप है कि घर से तीन युवक जबरन लड़की को उठाकर एक मकान में ले गए। जहां तीनों युवकों ने किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया। जब घरवाले सोकर उठे तो नाबालिग को खोजने लगे। इस दौरान वह गांव के एक घर में बदहवास अवस्था में मिली।
विज्ञापन


होश में आने के बाद लड़की ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौके से तीनों आरोपी फरार हो गए थे। दो आरोपी उसी गांव के थे जबकि तीसरा आरोपी बगल के गांव का था। तीनों में दोस्ती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई किशोरी को पूछताछ के लिए थानें ले आई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवकों के घर पर लगातार छापा मारकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed