फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Miscreants Mahakal Group becomes active again in Gorakhpur

चिंता: गोरखपुर में फिर सक्रिय हुआ महाकाल ग्रुप, वर्चस्व कायम करने के लिए की फायरिंग

Tue, 31 Aug 2021 09:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 31 Aug 2021 09:23 PM IST
सार

खोराबार इलाके में युवक को निशाना बनाकर चलाई गई गोली, खोखा बरामद, तहरीर लेकर गए पीड़ित से बोली पुलिस-आरोपी को पकड़ने के बाद दर्ज करेंगे केस

विज्ञापन
Miscreants Mahakal Group becomes active again in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

गोरखपुर जिले के खोराबार इलाके के कुसम्ही कोठी के पास सोमवार रात युवक को दौड़ाकर मनबढ़ों ने फायरिंग की। बताया जा रहा है कि मनबढ़ों के ग्रुप महाकाल ने वर्चस्व कायम करने के लिए वारदात को अंजाम दिया है। घटना की सूचना पर पहुंची खोराबार पुलिस ने मौके से 32 बोर खोखा बरामद किया। पुलिस ने मंगलवार शाम तहरीर के आधार पर पिपराइच के सिंघौली निवासी बंटी, रुदलापुर के रामकेश व महराजगंज के भरटोलिया निवासी दीपक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कुसम्ही कोठी निवासी 17 वर्षीय राजवीर का गांव के ही पास के रामकेश से विवाद हो गया। वह मनबढ़ों के ग्रुप महाकाल से जुड़ा है। आरोप है कि जिस समय विवाद हुआ था रामकेश शराब पी रहा था। इसकी जानकारी होने पर महाकाल ग्रुप के लोग सोमवार रात एकत्र हो गए। राजवीर अपने घर से निकला तो बदमाशों ने उसे घेर लिया और पिटाई शुरू कर दी। जान बचाने को भागा तो मनबढ़ों ने पिस्टल से फायरिंग कर दहशत फैलाई। भागकर राजवीर ने जान बचाई और सूचना पुलिस को दी। इस संबंध में थाना प्रभारी खोराबार राहुल सिंह ने बताया की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


 

क्या है महाकाल ग्रुप

गोरखपुर में महाकाल और महादेव नाम के दो ग्रुप सक्रिय हैं। खोराबार, झंगहा, चौरीचौरा, देवरिया के गौरीबाजार, रुद्रपुर, महराजगंज और कुशीनगर के हाटा कोतवाली के रहने वाले कई युवक इस ग्रुप से जुड़े हैं। इसमें सभी की उम्र 18 से 22 वर्ष के बीच है। दोनों ग्रुप अपना वर्चस्व कायम करने केे लिए कई बार आमने-सामने हो चुके हैं। फिल्मी स्टाइल में एक दूसरे की पिटाई कर दहशत फैलाते हैं।

दोहरे हत्याकांड में नाम आने पर पुलिस ने की थी सख्ती
खोराबार के रामनगर कड़जहां गांव के चचेरे भाई दिवाकर निषाद और कृष्णा की झंगहा के गौरीघाट बांध के किनारे 24 मई 2020 को गोली मारकर हत्या की गई थी। बदमाशों ने दावत के बहाने बुलावा कर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने इस मामले में 12 आरोपियों को जेल भेजा था, जिसके बाद महाकाल ग्रुप का नाम सामने आया था। तब पुलिस ने दोनों ग्रुप पर सख्ती शुरू की थी और तीन लोगों के नाम पते नोट कर कार्रवाई की तैयारी भी की गई थी। बाद में पुलिस ने निगरानी बंद कर दी और एक बार फिर ग्रुप के सदस्य सक्रिय होकर अपराध करने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed