{"_id":"62301d346395c136ef10e924","slug":"men-beaten-to-death-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में हत्या: गाली देने से मना किया तो पीटकर मार डाला, दो दिन मौत से जझता रहा शख्स","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर में हत्या: गाली देने से मना किया तो पीटकर मार डाला, दो दिन मौत से जझता रहा शख्स
Tue, 15 Mar 2022 10:29 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 15 Mar 2022 10:29 AM IST
सार
12 मार्च को पिटाई के बाद कराया गया था भर्ती, सोमवार को मौत, पुलिस ने केस दर्ज कर, आरोपियों के परिजनों को हिरासत में लिया ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर के तिवारीपुर थाना क्षेत्र के इलाहीबाग मोहल्ले में गाली देने से मना करने पर मनबढ़ों ने मजदूर को पीटकर मार डाला। 12 मार्च को पिटाई के बाद घायल मजदूर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार को मौत हो गई। पुलिस केस दर्ज कर आरोपितों के परिजनों को हिरासत में लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, तिवारीपुर के इलाहीबाग निवासी सदानंद साहनी मजदूरी करके जीविकोपार्जन करते थे। आरोप है कि 12 मार्च को शाम सात बजे मोहल्ले के रामू, मोनू व लाला शराब पीकर गाली दे रहे थे। सदानंद ने गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने मिलकर डंडे से सिर पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिवार के लोगों ने पीड़ित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां सोमवार को मौत हो गई। उधर, रविवार की शाम को सदानंद की भतीजी ज्योति साहनी ने घटना की जानकारी तिवारीपुर पुलिस को दी।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक तिवारीपुर आरपी सिंह ने बताया कि ज्योति की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ मारपीट व धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमे में गैरइरादतन हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी। आरोपित घर छोड़कर फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।