फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   married woman murdered by giving poison After molestation in gorakhpur

गोरखपुर: दुष्कर्म के बाद विवाहिता को जहर देकर फरार हो गया आरोपी, इलाज के दौरान मौत

Wed, 15 Dec 2021 10:40 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, पीपीगंज (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, पीपीगंज (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Wed, 15 Dec 2021 10:40 AM IST
सार

आरोप है कि आरोपी ने विवाहिता को प्रेम जाल में फंसाकर 7 दिसंबर को दुष्कर्म करने के बाद जहर दे दिया। जानकारी होने पर परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
married woman murdered by giving poison After molestation in gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक विवाहिता से दुष्कर्म, फिर सुलह और सुलह के बाद दोबारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पीड़िता को प्रेम जाल में फंसाकर मामले में सुलह करा ली फिर दोबारा दुष्कर्म किया। इसके बाद जहर देकर उसकी हत्या भी कर डाली।
विज्ञापन


मामला जिले के पीपीगंज थाना क्षेत्र का है। यहां एक गांव में सप्ताहभर पहले बेहोश मिली 30 वर्षीय विवाहिता की इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। घरवालों ने गांव के ही एक युवक पर विवाहिता से दुष्कर्म कर जहर खिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ व एसओ ने परिजनों से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


महिला मायके आई थी। घरवालों के अनुसार गांव के ही एक युवक ने उसको प्रेमजाल में फंसा लिया था। आरोपी युवक ने महिला को गांव के बाहर मिलने के लिए बुलाया था। वहां उससे दुष्कर्म किया और जहर खिला दिया। महिला अचेत हो गई तो वह खेत में ही छोड़कर भाग गया। जानकारी होने पर सुबह परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां एक सप्ताह बाद मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता का आरोप है कि बेटी से दुष्कर्म के बाद जहर दिया गया, लेकिन पुलिस ने इस मामले में अब तक केस दर्ज नहीं किया है। इस संबंध में सीओ कैंपियरगंज अजय कुमार सिंह ने बताया कि मामला जानकारी में है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा। प्रकरण की छानबीन हो रही है।

आरोपी ने पहले भी किया था दुष्कर्म

आरोप है कि पीड़िता से शादी से पहले इसी युवक ने दुष्कर्म किया था। तब तहरीर के आधार पर केस दर्ज हुआ था। आरोपी गिरफ्तार भी हुआ था। बाद में युवती की शादी हो गई। शादी के बाद युवती अपने मायके चली आई। इस दौरान जेल से छूटे आरोपी युवक ने मुकदमें में सुलह कर लिया। इस दौरान विवाहिता का प्रेम संबंध आरोपी युवक से हो गया। इस दौरान विवाहिता उक्त युवक से शादी का दबाव बनाने लगी। इसके बाद बीते 7 दिसंबर को आरोपी ने उसे मिलने के लिए बुलाया और दुष्कर्म करने के बाद जहर पिलाकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed