{"_id":"5e4abd638ebc3ef2b759c007","slug":"man-made-student-video-in-while-bathing-after-threatened-to-go-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: स्नान कर रही छात्रा का युवक बना रहा था वीडियो, भाई ने देखा और फिर....","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: स्नान कर रही छात्रा का युवक बना रहा था वीडियो, भाई ने देखा और फिर....
Mon, 17 Feb 2020 09:50 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 17 Feb 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
इलाके के एक युवक ने सोमवार को नाबालिग छात्रा का स्नान करते समय वीडियो बना लिया। युवक को वीडियो बनाता देख जब छात्रा के छोटे भाई ने विरोध किया। इसके बाद आरोपित ने वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। जिसके बाद छात्रा के भाई ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इलाके के एक गांव की किशोरी 12वीं में पढ़ती है। छात्रा सोमवार को स्नान कर रही थी। स्नान घर में छत नहीं था। छात्रा के माता-पिता उस समय घर पर नहीं थे।
विज्ञापन
इस दौरान पड़ोसी गांव का एक युवक अर्धनिर्मित मकान की दीवार पर चढ़ गया और छात्रा का स्नान करते समय वीडियो बना लिया। इस दौरान घर में मौजूद छात्रा के भाई ने युवक को वीडियो बनाते हुए देख लिया और शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपित युवक आया और छात्रा को कहा कि किसी को बताई तो तुम्हारा वीडियो वायरल कर दूंगा। माता-पिता के घर आने पर छात्रा ने पूरी बात उन्हें बताई। जिसके बाद थाने पहुंच कर छात्रा की मां ने पुलिस को तहरीर दी है। उधर चर्चा है कि शाम होते ही पुलिस मामले के सुलह के प्रयास में जुट गई।