{"_id":"5eb132608ebc3e9ac806e86f","slug":"man-beaten-in-quarantine-center-video-viral-on-social-media","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्वारंटीन सेंटर में घुसकर युवक की बेल्ट से पिटाई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
क्वारंटीन सेंटर में घुसकर युवक की बेल्ट से पिटाई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
Tue, 05 May 2020 04:14 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 05 May 2020 04:14 PM IST
विज्ञापन
क्वारंटीन सेंटर में युवक की पिटाई करता शख्स।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर कारखाना क्षेत्र के पिपरा मदन गोपाल के क्वारंटीन सेंटर में घुसकर युवक की बेल्ट से पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस तक मामला पहुंचने के बाद पिटाई करने वाला फरार हो गया। पुलिस उसके पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के पिपरा मदन गोपाल गांव के प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। दूसरे शहरों से आए नौ लोगों को क्वारंटीन किया गया है। गांव के महुआबारी टोले का रामसागर गुप्ता (22) मुरादाबाद से शनिवार की शाम को गांव पहुंचा।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम के कहने पर वह घर न जाकर विद्यालय में क्वारंटीन हो गया। सोमवार की सुबह करीब नौ बजे गांव के दूसरे टोले का युवक विद्यालय में पहुंचकर और बाउंड्री फांदकर अंदर दाखिल हो गया। क्वारंटीन सेंटर में मौजूद रामसागर को कमरे से बाहर खींच लिया और बेल्ट से उसकी पिटाई की।
विज्ञापन
प्रभारी चिकित्साधिकारी ने खड़े किए हाथ
रामसागर आरोपी युवक का पैर पकड़ कर गिड़गिड़ाता रहा। मगर उसने उसकी एक नहीं सुनी युवक के शरीर पर बेल्ट से पिटाई के कई निशान बन गए। क्वारंटीन किए गए अन्य लोगों ने बीच-बचाव किया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया। रामसागर की मां दुर्गावती देवी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उसने तहरीर में जिक्र किया है कि क्वारंटीन में रखे गए बेटे को जान का खतरा है। इस बाबत इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित रामसागर गुप्ता की मां की तहरीर पर आरोपी जौहर उर्फ जहूर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
क्वारंटीन सेंटर में पिटाई के बाद पीड़ित युवक रामसागर जमीन पर गिरकर तड़पता रहा। उसकी पीठ और हाथ से खून बह रहा था। साथी एंबुलेंस को फोन करते रहे। मगर एंबुलेंस नहीं पहुंची।