{"_id":"60e481860af92e044f468ffb","slug":"lover-killed-woman-with-help-of-friend-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहब्बत में बने कातिल: प्रेमी ने दोस्त के संग मिलकर की थी महिला की हत्या, ऐसे हुई गिरफ्तारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मोहब्बत में बने कातिल: प्रेमी ने दोस्त के संग मिलकर की थी महिला की हत्या, ऐसे हुई गिरफ्तारी
Tue, 06 Jul 2021 09:45 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 06 Jul 2021 09:45 PM IST
सार
राजमिस्त्री का महिला से था अनैतिक संबंध, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर की वारदात, गुलरिहा इलाके में हुई थी घटना, दोस्त के मोबाइल से आरोपी ने किया था फोन।
विज्ञापन
सां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के गुलरिहा इलाके के चक्खान मोहम्मद गांव में नाशपाती देवी (45) की हत्या, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर उसके प्रेमी राजमिस्त्री रजनीश निषाद ने अपने दोस्त रामू के साथ मिलकर की थी। नाशपाती के फोन पर आई आखिरी कॉल से पुलिस कत्ल के आरोपियों तक पहुंची। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, चक्खान मोहम्मद गांव की निवासी नाशपाती देवी (45) का सोमवार की भोर में फोन करके गांव के बाहर बुलाया गया और वहां उसकी हत्या कर दी गई थी। हत्या के लिए जिस मोबाइल से फोन करके महिला को गांव के बाहर बुलाया गया था, उसकी सर्विलांस से एक दुकानदार का नाम पता चला। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो पता चला कि उसने मोबाइल रजनीश को दे दिया था।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने रजनीश को पकड़ लिया। रामपुर खुर्द निवासी रजनीश निषाद ने बताया कि नाशपाती देवी के पति की 15 साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद से नाशपाती से मेरा प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसको लेकर मेरी पत्नी आपत्ति करती थी।
विज्ञापन
इस बात को लेकर पति पत्नी में हमेशा झगड़ा हुआ करता था। उधर, नाशपाती देवी रिश्ता बनाए रखने के लिए मुझे हमेशा ब्लैकमेल करती थी। जिसे तंग आकर मैंने दोस्त रामू के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। दोस्त के मोबाइल से फोन कर उसे बुलाया और फिर हत्या कर फरार हो गए।