{"_id":"5ef5be163329761dbf721da6","slug":"labour-died-after-beaten-and-pesticides-by-miscreants-in-maharajganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दबंगों ने पहले मजदूर को पीटा फिर पिलाई कीटनाशक दवा, इलाज के दौरान हुई मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: दबंगों ने पहले मजदूर को पीटा फिर पिलाई कीटनाशक दवा, इलाज के दौरान हुई मौत
Fri, 26 Jun 2020 03:25 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 26 Jun 2020 03:25 PM IST
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन व इनसेट में मृतक।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां निचलौल थाना क्षेत्र के सेमरहना में गुरुवार की देर रात दबंगों ने गोलबंद होकर एक मजदूर को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसके बाद मजदूर को जबरन कीटनाशक पिला दिया। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ती देख दबंग मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
कुछ देर बाद इसकी जानकारी घायल मजदूर के परिजनों को हुई, तो उसे लोगों ने आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया गया। मजदूर की हालत नाजुक देख इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां भी उसकी हालत में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने देर रात मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
उसके बाद परिजनों द्वारा घायल मजदूर को गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजनों को होते ही कोहराम मच गया। वहीं आक्रोशित दर्जनों ग्रामीणों ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पर पहुंच कर विरोध शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विदेश जाने की हसरत रह गई अधूरी
सेमरहना निवासनी किरण ने बताया कि उनके पति गुड्डू (40) मजदूरी करते थे। गुरुवार की देर शाम को खाना खाकर खेत में लगे केले की फसल की रखवाली करने जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में खड़े वाहन को हटाने के लिए एक व्यक्ति से शिकायत करने लगे। जिससे आक्रोशित होकर दबंगों ने लाठी डंडों के बल पर पति को अपने घर उठा ले गए।
किरण का आरोप है कि वहां पर एक कमरे में ले जाकर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उससे भी मन नहीं भरा तो दबंगों ने पति के मुंह मे जबरन कीटनाशक दवा पिला दिया। उसके बाद मौके से फरार हो गए। वहीं पति गुड्डू की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। मृतक दो बच्चें बालेश्वर (8) व अंशु (6) है।
इंस्पेक्टर निर्भय कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। मृतक व्यक्ति की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वही मृतक की पत्नी किरण के तरहरीर के आधार पर ग्राम प्रधान सहित पांच लोगों के विरुद्ध हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर ग्राम प्रधान पार्वती देवी व सत्य शंकर चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
गुड्डू मजदूरी करके अपने पत्नी किरण के साथ दो बच्चों बालेश्वर व अंशु की देखभाल करता था। बच्चों के आगे की पढ़ाई लिखाई कराने के साथ ही जर्जर मकान की निर्माण के लिए मृतक गुड्डू बीते छह माह पहले विदेश जाने के लिए पासपोर्ट बनवाए। लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते वह विदेश नहीं जा पाया था। उसे उम्मीद थी कि कोरोना काल समाप्त होने के बाद शायद वह विदेश चला जाए लेकिन उनकी ये हसरत अधूरी रह गई।