फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Intermediate student commits suicide in sant kabir nagar

संतकबीरनगर: डॉक्टर बनने का सपना रह गया अधूरा, इस एक वजह से छात्र ने दे दी जान

Sat, 11 Apr 2020 03:51 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, संतकबीरनगर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 11 Apr 2020 03:51 PM IST
विज्ञापन
Intermediate student commits suicide in sant kabir nagar
सांकेतिक तस्वीर।

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक इंटरमीडिएट के छात्र ने फेल होने की डर से शुक्रवार की शाम को कमरे में छत की कुंडी से गमछे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


गेहूं की कटाई करके घर लौटे मां-बाप ने कमरा बंद होने पर पहले तो खोलने की गुहार लगाई, जब नहीं खुला तो 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देर शाम फाटक तोड़कर शव को नीचे उतरवाया और कब्जे में ले लिया। शनिवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


उरदहवा गांव निवासी हूबलाल मौर्या ने बताया कि उसके पास तीन बेटे क्रमशः अनुपम (18), आलोक (16) और ओमकार (14) है। बड़े बेटे अनुपम ने इस साल इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

डॉक्टर बनने का था सपना

बड़ा बेटा कई दिनों से अंग्रेजी का पेपर खराब होने का जिक्र करके फेल होने की आशंका जता रहा था। बार-बार यहीं कह रहा था कि यदि फेल हो गया तो उसका एक साल बर्बाद हो जाएगा। परिवार के लोग बेटे को बार-बार समझाते थे। वह बड़ा होकर डॉक्टर बनने का उसका ख्वाब देख रहा था।

औद्योगिक चौकी पर तैनात एसआई धर्मेद्र कुमार ने बताया कि कमरा बंद करके इंटरमीडिएट के छात्र अनुपम मौर्या ने आत्महत्या कर ली है। पीड़ित परिजनों ने यहीं बताया कि फेल होने की डर की वजह से छात्र ने ऐसा आत्मघाती कदम उठा लिया। शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed