फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   History sheeter Sachidanand Rai alias Golu District Badar by SSP Dr Vipin Tada

गोरखपुर: हिस्ट्रीशीटर सचिदानंद राय उर्फ गोलू जिला बदर घोषित, गुंडा एक्ट में पाबंद कर पुलिस की रिपोर्ट पर हुई कार्रवाई

Fri, 17 Dec 2021 08:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 17 Dec 2021 08:04 PM IST
सार

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा के निर्देश पर हरपुर बुदहट पुलिस ने गोलू राय को जिला बदर करने की रिपोर्ट तैयार की थी। उस पर पहले से  गुंडा एक्ट लगा हुआ है।

विज्ञापन
History sheeter Sachidanand Rai alias Golu District Badar by SSP Dr Vipin Tada
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हिस्ट्रीशीटर सचिदानन्द राय उर्फ गोलू को छह महीने के लिए जिला बदर कर दिया गया है। आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने के लिए पुलिस-प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी, इसी के तहत यह कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


एक समय था कि जिले में तैनात एक महिला सीओ से उसकी नजदीकी की चर्चा जोरों पर थी। पति को सीओ से दूर करने के लिए गोलू की पत्नी ने उस वक्त पुलिस से मदद की गुहार भी लगाई थी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हरपुर बुदहट थाने के रामनगर सुरस निवासी सच्चिदानंद राय उर्फ गोलू राय पर, हरपुर बुदहट, कैंट, गुलहरिया, महुली (संतकबीरनगर), महिला थाना गोरखपुर में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं, जो कोर्ट में विचाराधीन है। कई बार न्यायालय से कारण बताओ नोटिस जारी होने पर भी गोलू राय और उसके वकील न्यायालय में पेश नहीं हुए। इस पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. विपिन ताडा के निर्देश पर हरपुर बुदहट पुलिस ने गोलू राय को जिला बदर करने की रिपोर्ट तैयार की थी। उस पर पहले से  गुंडा एक्ट लगा हुआ है। प्रभारी निरीक्षक उदयशंकर कुशवाहा, शुक्रवार को मय फोर्स गोलू राय के घर पहुंचे। उनके पिता मार्कण्डेय राय को जिला बदर आदेश की एक प्रति दी गई और आदेश पढ़कर भी सुनाया गया।

आदेश के मुताबिक गोरखपुर से जिला बदर गोलू राय, छह महीने तक उसे कुशीनगर जिले में पुलिस की निगरानी में रहेंगे।
  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed