फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Handicap Girl Molested by Uncle in Sant Kabir nagar

रिश्ता शर्मसार: इलाज के बहाने चाचा ने दिव्यांग भतीजी से किया दुष्कर्म, ऐसे खुला राज

Sat, 28 Dec 2019 06:44 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, संकबीरनगर (धर्मसिंहवा)।
डिजिटल न्यूज डेस्क, संकबीरनगर (धर्मसिंहवा)। Published by: विजय जैन Updated Sat, 28 Dec 2019 06:44 PM IST
विज्ञापन
Handicap Girl Molested by Uncle in Sant Kabir nagar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AMAR UJALA

दवा कराने के बहाने पट्टीदारी का एक चाचा अपनी दिव्यांग भतीजी को ले जाकर हवस का शिकार बना दिया। घटना धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के 5 दिन पूर्व की है। पीड़िता ने जब गांव की अन्य महिला से आपबीती बताई तब परिजनों ने थाने पर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर प्रकरण की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र की एक गांव की रहने वाली 25 वर्षीय दिव्यांग युवती के साथ उसके पट्टीदारी के 50 वर्षीय चाचा ने दवा कराने के बहाने ले जाकर मुंह काला किया। घटना 23 दिसंबर की है पीड़िता के पिता ने तहरीर में आरोप लगाया है कि उसका चचेरा भाई गोविंद उसकी बेटी को इलाज करवाने के बहाने बगल के गांव ले जाने को कहा, लड़की को साइकिल पर बैठा कर डॉक्टर के पास ले गया और इलाज करवा कर लौटते वक्त भतीजी के दिव्यांग होने का फायदा उठाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


आरोप ये भी है कि दिव्यांग लड़की को धमकी दिया गया था कि अगर उसने कहीं मुंह खोला तो जान से मार दी जाएगी। पीड़िता ने 2 दिन तक किसी को अपनी आपबीती नहीं बताई पर असहाय दर्द होने के बाद पड़ोस की रहने वाली महिलाओं को अपनी समस्या बता दी। महिलाओं ने घटना की जानकारी परिजन को दी, जिस पर पीड़िता के पिता ने थाने पर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता के पिता के तहरीर  पर चाचा गोविंद के खिलाफ बलात्कार एवं जान से मारने की धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आरोपी की तलाश की जा रही है जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed