फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Hand pump mechanic dead body found in Drain at Gorakhpur

गोरखपुर: नाले में मिला हैंडपंप मिस्त्री का शव, हत्या की आशंका

Tue, 29 Dec 2020 07:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 29 Dec 2020 07:16 PM IST
विज्ञापन
Hand pump mechanic dead body found in Drain at Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर जिले के गोला क्षेत्र के चंद चौराहा स्थित बड़ौदा बैंक के पास नाले में मंगलवार की सुबह हैंडपंप मिस्त्री का शव मिला। उनकी पहचान वार्ड नंबर एक निवासी सुरेंद्र (40) के रूप में हुई। परिजनों ने सुरेंद्र की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर एक निवासी सुरेंद्र हैंडपंप मिस्त्री का काम करते थे। परिजनों के अनुसार, वह सोमवार की सुबह किसी का हैंडपंप बनाने के लिए साइकिल से घर से निकले थे। देर रात उनकी साइकिल चौराहे पर एक दुकान के पास खड़ी मिली।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह सफाई कर्मियों ने नाले में एक युवक का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। शिनाख्त सुरेंद्र के रूप में हुई। नाक से खून निकला हुआ था। इसके अलावा शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सुरेंद्र शराब पीने के आदी थे। प्रथमदृष्टया लग रहा है कि शराब के नशे में नाले में गिरने से मौत हुई है। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। सीओ गोला श्याम देव बिंद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed