फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Goods worth two lakh stolen by breaking lock of room in Gorakhpur

गोरखपुर: घर में सो रहा था पूरा परिवार, कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाया दो लाख का सामान

Fri, 06 Aug 2021 12:44 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 06 Aug 2021 12:44 PM IST
सार

आठ हजार रुपये नकद सहित करीब दो लाख रुपये से अधिक का सामान चोरी। घर से कुछ दूरी पर बाक्स तोड़कर उसमें से जेवरात और अन्य सामान निकाल ले गए चोर।

विज्ञापन
Goods worth two lakh stolen by breaking lock of room in Gorakhpur
छानबीन करती पुलिस व घर से कुछ दूरी पर फेका गया बाक्स। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के सहजनवां इलाके के तिलोरा गांव में गुरुवार देर रात चोरों ने एक घर में घुसकर आठ हजार रुपये नकद सहित करीब दो लाख रुपये से अधिक का सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। पीड़ित ने पुलिस को इस मामले में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, सहजनवां इलाके के तिलोरा गांव निवासी विपिन दुबे व उनकी पत्नी घर पर रहते हैं। रोज की तरह गुरुवार की रात खाने के बाद वे सोने चले गए। वे बरामदे में सो रहे थे, इस बीच सुबह करीब 5 बजे उनकी नींद खुली तो देखा कि उनके कमरे का ताला टूटा हुआ था। यह देख उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखे 8 हजार रुपये नकद सहित छोटे और बड़े नौ बाक्स चोर उठा ले गए।
विज्ञापन


वहीं चोरों ने घर से कुछ दूरी पर जाकर सभी बाक्स तोड़कर उसमें से जेवरात और अन्य सामान निकाल लिए। जबकि बाक्स पास की झाड़ी में ही छोड़ दिया। सुबह पुलिस ने घर से कुछ दूरी पर स्थित झाड़ी से बाक्स बरामद किए हैं। पीड़ित के मुताबिक चोरी किए गए सामानों की कीमत दो लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। उन्होंने इस मामले में पुलिस से लिखित शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed