फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Girl commits suicide in front of fiancee during video call conversation at Gorakhpur

यूपी: वीडियो कॉल पर बातचीत के दौरान मंगेतर से हुआ विवाद, युवती ने फंदे से लटककर दे दी जान

Fri, 25 Jun 2021 12:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 25 Jun 2021 12:27 PM IST
सार

मंगेतर की सूचना पर घरवालों को घटना की जानकारी हुई तो कमरे में पहुंचे, लेकिन तब तक युवती की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
Girl commits suicide in front of fiancee during video call conversation at Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सहजनवां इलाके के महुआपार गांव में एक युवती ने मंगेतर से विवाद के बाद उसे वीडियो कॉल कर फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। मंगेतर ने फोन काटकर घरवालों को सूचना दी मगर जब तक घरवाले पहुंचे तब तक उसने आत्महत्या कर ली थी। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से नीचे उतारा फिर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि यह पता नहीं चल सका है कि उसका मंगेतर से किस बात पर विवाद हुआ जिसके बाद उसने आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, महुआपर निवासी लालचंद ने अपनी 22 वर्षीय बेटी कुमारी पूजा की शादी संत कबीर नगर जिले में तय की थी। 28 मई को शादी होनी थी, लेकिन किसी बात पर शादी कट गई। इस दौरान पूजा की बातचीत मोबाइल पर अपने मंगेतर से होती रहती थी। 
विज्ञापन


मंगेतर नोएडा में नौकरी करता है। मृतका के पिता लाल चंद ने बताया कि बेटी की मृत्यु की सूचना नोएडा से उसके मंगेतर ने दी। जब मैं दूसरे तल उसके कमरे के पास पहुंचा तो देखा दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर उसको नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक वह मर चुकी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि स्थितियों से लगता है की युवती ने किसी बात पर नाराज होकर लाइव सुसाइड किया है। यही वजह है कि उसके मंगेतर को पहले जानकारी हुई। तभी उसने कॉल कर उसके घरवालों को तत्काल सूचना दी। घटना के बारे में हल्का इंचार्ज राजकुमार ने कहा कि मृतका के पिता की तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed