फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gangster action on those accused of killing former head in gorakhpur

गोरखपुर: पूर्व प्रधान की हत्या के आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई, मतदान से एक दिन पहले हुई थी घटना

Wed, 21 Jul 2021 11:35 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 21 Jul 2021 11:35 AM IST
सार

मतदान से एक दिन पहले 14 मार्च को गोली मार कर की गई थी हत्या

विज्ञापन
Gangster action on those accused of killing former head in gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले के खजनी इलाके के उनवल के पास पूर्व प्रधान गिलगिले दुबे की गोली मारकर हत्या करने के मामले में 12 आरोपियों पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब थानेदार की तहरीर पर उन पर गैंगस्टर एक्ट लगा है।
विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक, पूर्व प्रधान चुनाव प्रचार कर 14 मार्च की रात अपने घर लौट रहे थे कि रास्ते में चुनाव लड़ रहे दूसरे पक्ष के लोगों ने घेर लिया था और ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। गोली लगने से घायल गिलगिले दुबे को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया था। अब पुलिस ने आरोपितों पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन


थानेदार अजय कुमार मौर्या ने तहरीर में लिखा है कि ये सभी गोलबंद अपराधी हैं और इससे समाज को खतरा है। पुलिस ने शंभू यादव, जोखू यादव, विवेक यादव, देवेंद्र यादव, शशंका यादव, प्रभुनाथ यादव, अजय यादव, अभिषेक यादव, मनोज तिवारी, अभिषेक उर्फ तीसू, रिंकू यादव, पिंटू यादव पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
चुनावी रंजिश को लेकर महिलाओं से मारपीट
जगतबेला। चिलुआताल इलाके के उसका गांव में चुनावी रंजिश को लेकर मंगलवार की दोपहर महिलाओं से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि चुनाव में वोट न देने की आशंका पर वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।


जानकारी के मुताबिक, उसका निवासी रामकरन यादव प्रधान निर्वाचित हुए हैं। उनके  घर से एक किलोमीटर दूर राम अचल यादव, प्रदीप यादव का घर है। चुनावी रंजिश में 23 जून को प्रदीप यादव को मारपीट कर घायल किया गया था। पुलिस ने इसमें केस दर्ज किया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर मंगलवार को फिर राम अचल की पत्नी व पुत्री के साथ मारपीट की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed