फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Friends killed young man in dispute over drinking alcohol in Gorakhpur

गोरखपुर: शराब पीने के विवाद में दोस्तों ने ही की थी युवक की हत्या, 10 दिन पहले अमरुद बागीचे में मिली थी लाश

Sat, 18 Dec 2021 05:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 18 Dec 2021 05:53 PM IST
सार

आठ दिसंबर को अमरुद बागीचे में अमरनाथ वर्मा की लाश मिली थी। दो दोस्तों को गिरफ्तार कर पुलिस ने घटना का पर्दाफाश कर दिया है।

विज्ञापन
Friends killed young man in dispute over drinking alcohol in Gorakhpur
एसपी सिटी सोनम कुमार मामले का खुलासा करते हुए। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहर के अमरुद बागीचे में 8 दिसंबर को अमरनाथ वर्मा की हत्या का पर्दाफाश करते हुए दो दोस्तों को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि शराब पीने के आपसी विवाद में ही दोनों दोस्तों ने ईंट से प्रहार कर उसे मौत के घाट उतारा था और फिर फरार हो गए थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। शनिवार को आरोपितों को राजघाट पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान रामगढ़ताल इलाके के महेवा निवासी हनुमान उर्फ जरलाहे और खोराबार के डांगीपार निवासी राकेश उर्फ टिंकू के रूप में हुई है। एसपी सिटी सोनम कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर घटना का पर्दाफाश किया।
विज्ञापन


एसपी सिटी ने बताया कि 8 दिसंबर की दोपहर को राजघाट के चकरा अव्वल, अमरुद बागीचे में एक युवक का शव मिला था। उसके सिर पर ईंट से प्रहार कर हत्या कर दी गई थी। अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर राजघाट पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले दिन शव की शिनाख्त तुर्कमानपुर पटवारी टोला में रहने वाले गुलाब चंद्र वर्मा के बेटे अमरनाथ के रुप में हुई। सर्विलांस की मदद से छानबीन करने पर पता चला कि घटना के दिन अमरनाथ अपने दोस्त हनुमान और राकेश के साथ अमरुद बागीचे की तरफ दिखा था।


शनिवार की दोपहर प्रभारी निरीक्षक राजघाट रणधीर मिश्र ने बैकुंठधाम के पास दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि शराब पीने के दौरान अमरनाथ ने विवाद कर लिया। मामला बढ़ने पर हाथापाई करने लगा। जिसके बाद दोनों ने मिलकर ईंट से अमरनाथ के सिर पर हमला कर हत्या कर दिया। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल ईंट बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed