फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fraudster not arrested due to negligence of police after forgery of crores in gorakhpur

यूपी: यहां पुलिस की सुस्ती का फायदा उठा भाग निकला जालसाज, व्यापारियों से करोड़ों रुपये लेकर हुआ फरार

Fri, 05 Feb 2021 09:47 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 05 Feb 2021 09:47 AM IST
विज्ञापन
Fraudster not arrested due to negligence of police after forgery of crores in gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में व्यापारियों से करोड़ों की जालसाजी करने वाले ने पुलिस की सुस्ती का फायदा उठाया और भाग निकला। मामले को पुलिस टालती रही। लिहाजा व्यापारी एक थाने से दूसरे थाने पर फरियाद लिए जाते रहे। मौका पाकर जालसाज मोबाइल, दुकान और गोदाम को बंद कर फरार हो गया।
विज्ञापन


अंत में पुलिस ने रामगढ़ताल थाने में केस तो दर्ज किया मगर तब तक इतनी देरी हो चुकी थी कि वह भागने में सफल रहा। अब पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। ठगी का शिकार हुए व्यापारी कैंट, शाहपुर, गोरखनाथ और रामगढ़ताल इलाके के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शाहपुर में पासपोर्ट ऑफिस के पास गोल्ड कंस्ट्रक्शन का कार्यालय खोलने वाला सैयद फैजान एक फरवरी की सुबह तक व्यापारियों के संपर्क में था। फोन पर भुगतान के लिए पूछने पर शाम तक रुपये देने का भरोसा देता रहा। रामगढ़ताल थाने में मुकदमा दर्ज होने की खबर लगते ही उसने मोबाइल नंबर बंद कर लिया। जिसके बाद व्यापारी समझ गए कि उनके साथ ठगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी उन्होंने अपने-अपने थानों पर पहुंच कर दी लेकिन व्यस्तता का हवाला देते हुए थानेदार ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद व्यापारी सैयद फैजान के कोतवाली क्षेत्र के खूनीपुर स्थित आवास पर पहुंचे लेकिन वह वहां भी नहीं मिला। ठगी के शिकार व्यापारी अब जालसाज की फोटो व मोबाइल नंबर लेकर थाने के चक्कर काट रहे हैं।

इन व्यापारियों के साथ भी हुई जालसाजी

  • सूरज सिंह, तारामंडल - 3.33 लाख रुपये
  • आकाश जैन, शास्त्री चौक - 2.96 लाख रुपये
  • अमिनेष कुमार, चाणक्यपुरी - 1.10 लाख रुपये
  • जयप्रकाश हिरवानी, मोहरीपुर - 1.0  लाख
  • अजय जायसवाल, टीपीनगर - 2.71 लाख रुपये
  • भारत मार्बल्स, खजांची चौक - 2.0 लाख रुपये
  • गुरु गोरक्षनाथ, ग्रेनाइट - 3.0 लाख रुपये
  • अमर इंटरप्राइजेज, बशारतपुर - 4.0 लाख रुपये
  • कुंदन ट्रेडिंग, राजेंद्रनगर - 1.36 लाख रुपये
  • भारत बिल्डिंग मैटेरियल, भगत चौराहा - 1.30 लाख रुपये 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed