फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Four shooters sent to jail in Property dealer murder case gorakhpur

दिन दहाड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी थी गोली, चार शूटर भेजे गए जेल, अभी भी माफिया की तलाश जारी

Sun, 01 Mar 2020 12:56 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 01 Mar 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
Four shooters sent to jail in Property dealer murder case gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रापर्टी डीलर छोटू प्रजापति और उसके साथ अरुण निषाद की हत्या करने के लिए सुपारी लेने के आरोप में क्राइम ब्रांच और गुलरिहा पुलिस ने चारों शूटर को शुक्रवार की देर रात संस्कार पब्लिक स्कूल के पास से गिरफ्तार कर लिया। चारों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया। वहीं सुपारी देने वाले माफिया राकेश यादव और उसके साथियों को पुलिस तलाश रही है।

विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि प्रापर्टी डीलिंग में छोटू और अरुण के बढ़ते कद को माफिया राकेश हजम नहीं कर पाया और फिर उसने दोनों को रास्ते से हटाने के लिए बदमाशों को सुपारी दे दी थी। चारों शूटर ने दो बार छोटू पर हमला किया था, मगर गोली लगने के बाद भी उनकी जान बच गई थी। पकड़े गए शूटर में तीन के पास से 315 बोर के तमंचे और छह कारतूस, एक के पास से चाकू, बाइक, स्कूटी, 16550 रुपये नकद बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपितों की पहचान शाहपुर के पादरी बाजार निवासी विपिन सिंह, अभिषेक सिंह, एलम्युनियम फैक्ट्री बशारतपुर निवासी अमित सिंह, जंगल क्षत्रधारी टोला शाहगंज निवासी दिनेश यादव के रूप में हुई है। इनमें विपिन सिंह पर हत्या के दो, हत्या के प्रयास सहित दस मुकदमे दर्ज हैं। सीओ क्राइम प्रवीण सिंह ने बताया कि झुंगिया निवासी राकेश यादव जमीन का कारोबार करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशीष उर्फ  छोटू प्रजापति भी अपने साथी अरुण निषाद के साथ जमीन के कारोबार से जुड़े हैं। दोनों पहले राकेश यादव के साथ ही काम करते थे, लेकिन फिर उससे अलग हो गए। इससे राकेश यादव को अपने धंधे में खतरा महसूस होने लगा था। यही वजह थी कि उसने छोटू और अरुण की हत्या करने के लिए चारों शूटर को पांच लाख रुपये की सुपारी दी थी।

दो बार हुआ छोटू प्रजापति पर हमला

शूटर विपिन सिंह और उसके साथियों ने छोटू प्रजापति पर दो बार हमला किया। पहली बार तब हमला किया, जब वह मारपीट के एक मामले में पैरवी कर अपने साथी के साथ फर्टिलाइजर के रास्ते लौट रहे थे। जिस कार में वह बैठे थे, उस पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ कई गोलियां चलाई थीं, हालांकि छोटू उसमें बाल-बाल बच गए थे। दोबारा उन लोगों ने मेडिकल कॉलेज चौकी के पास छोटू को गोली मारी थी। गोली से घायल छोटू को मेडिकल कॉलेज से लखनऊ ले जाया गया, जहां लंबे समय तक चले इलाज के बाद उसकी जान बच गई।

छोटू के केस की पैरवी करने पर अरुण आया निशाने पर
अरुण निषाद दोस्त छोटू पर हुए दो बार हुए हमले के मामले में पैरवी कर रहे थे। राकेश और उसके गिरोह को लग रहा था कि वह उसका भंडाफोड़ देंगे। उसके बाद राकेश ने विपिन सिंह के जरिए अरुण को भी मारने की सुपारी दी थी। जंगल क्षत्रधारी निवासी अरुण निषाद को जब पता चला कि राकेश उनकी हत्या कराना चाहता है, तब उन्होंने 26 फरवरी को झुंगिया निवासी राकेश यादव पर पिपराइच थाने में केस दर्ज कराया था।

माफिया राकेश यादव सहित चार आरोपित फरार
झुंगिया निवासी माफिया राकेश यादव, जंगल क्षत्रधारी टोला लालगंज निवासी मंटू उर्फ  आकाश कन्नौजिया, कुशीनगर के खड्डा के मदनपुर के मूल निवासी व हाल मुकाम जंगल तिकोनिया नंबर एक के राजकुमार यादव और चिलुआताल के मंझगांवा निवासी सन्नी दुबे फरार हैं। क्राइम ब्रांच की टीम इनकी तलाश में जुटी है। राकेश यादव गुलरिहा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर पीपीगंज में हत्या, डकैती, गैंगेस्टर समेत चार केस, चिलुआताल में धमकी, घर में घुसकर मारपीट, गुलरिहा, कोठीभार में डकैती, आपराधिक साजिश, महुली में हत्या की कोशिश और दो शाहपुर में हत्या समेत 41 केस दर्ज हैं। कुछ मामलों में वह कोर्ट से बरी भी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed