फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   FIR registered in case of burning of crop by setting fire to field

खेत में आग लगाना पड़ेगा लोगों को महंगा, ऐसे चल रही है प्रशासन की तैयारी

Wed, 06 May 2020 10:33 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 06 May 2020 10:33 AM IST
विज्ञापन
FIR registered in case of burning of crop by setting fire to field
- फोटो : amar ujala

गोरखपुर के पीपीगंज इलाके के भुईधरपुर में विवादित खेत में फसल काटने को लेकर  हुए  हंगामे के बीच  फसल में आग लगाए जाने का मामला सामने आया था। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्ष से आई तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गांव की जमीन पर मालिकाना हक को लेकर विवाद है। सोमवार को एक पक्ष के लोग गेहूं की कटाई कराने पहुंच गए थे जिसका कुछ लोगों ने विरोध किया और फिर खेत में आग लगा दी गई।
विज्ञापन


हरपुर निवासी गोविन्द सिंह के मुताबिक भूमि पर गेहूं की बुवाई उन्होंने कराई थी। आग से तीन एकड़ गेहूं जल गया। पुलिस ने गोविन्द सिंह की तहरीर पर बारह लोगों पर मारपीट, धमकी और खेत में आग लगाने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे पक्ष के चन्द्रकान्त प्रसाद की तहरीर पर दयाशंकर उर्फ बब्लू, पार्वती पत्नी दयाशंकर, चन्द्रपाल के खिलाफ मारपीट धमकी देने, एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed