{"_id":"5e48034e8ebc3ee6053dfb5d","slug":"fir-on-two-unknown-policemen-for-kidnapped-girl-and-assaulted-her-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: दो अज्ञात पुलिस वालों पर अगवा कर दुष्कर्म का एफआईआर दर्ज, पड़ताल जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: दो अज्ञात पुलिस वालों पर अगवा कर दुष्कर्म का एफआईआर दर्ज, पड़ताल जारी
Sat, 15 Feb 2020 08:12 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 15 Feb 2020 08:12 PM IST
सार
- युवती ने जिला अस्पताल पहुंचकर दो पुलिस वालों पर लगाया था सामूहिक दुष्कर्म
- गोरखनाथ में केस दर्ज कर कैंट पुलिस को सौंपी गई विवेचना
- विपक्षी दलों ने कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई, भाजपा एमएलसी ने भी की मुलाकात
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखनाथ इलाके से अगवा कर रेलवे स्टेशन स्थित कमरे में ले आकर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो अज्ञात पुलिस वालों पर गोरखनाथ थाने में अगवा कर दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज कर लिया गया। घटनास्थल कैंट इलाका होने की वजह से विवेचना के लिए केस को कैंट थाने को भेजा गया है।
विज्ञापन
उधर, पुलिस की जांच में पूरा मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। पुलिस अफसर सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना में किसी पुलिस वाले के शामिल ना होने की बात कह रहे हैं। विपक्षी दल के नेताओं ने पीड़िता से मुलाकात कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की देर शाम एक युवती अचानक मां के साथ जिला अस्पताल पहुंची। युवती का आरोप है कि दो पुलिस वालों ने गोरखनाथ इलाके से बाइक पर अगवा कर रेलवे स्टेशन के पास ले आकर एक एक कर दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं रात में एक बजे छोड़ने से बुरी तरह से मारापीटा भी गया था। पुलिस पर आरोप लगते ही महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता के आदेश पर सीओ कोतवाली वीपी सिंह जांच के लिए मौके पर पहुंच गया। बयान में युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया तो पुलिस ने जांच पड़ताल तेज कर दी। देर रात एसएसपी के आदेश पर गोरखनाथ थाने में युवती की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई।
उधर, एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ ने खुद ही प्रकरण की जांच पड़ताल शुरू की। युवती को लेकर पुलिस मौके पर गई तो वह एक होटल में ले गई। होटल के लिफ्ट में लगे सीसी टीवी कैमरे को खंगाला गया। उसमें युवती की मौजूदगी मिली। हालांकि उस समय युवती के साथ सिर्फ एक ही शख्स दिख रहा है जो पुलिस की वर्दी में नहीं है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।