फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DM SSP Reached raid on Jail in gorakhpur

गोरखपुर जेल में छापा: डीएम एसएसपी सहित पूरे शहर की फोर्स पहुंची जेल, रंगदारी मांगने वाले की हुई तलाशी

Wed, 18 Aug 2021 02:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 18 Aug 2021 02:34 PM IST
सार

कहा जा रहा है कि बांसगांव इलाके के मिठाई व्यापारी से जेल में ही बंद बदमाश ने फोन कर 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी। उसी मामले को लेकर छापामारी हुई है।

विज्ञापन
DM SSP Reached raid on Jail in gorakhpur
गोरखपुर जेल में छापा डालते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के कौड़ीराम के मिठाई कारोबारी से फोन पर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने की जांच शुरू हो गई है। जिस मोबाइल से रंगदारी मांगी गई है, उसकी लोकेशन जिला कारागार के आसपास मिली है। मंगलवार की शाम को डीएम और एसएसपी की अगुवाई में जेल में छापा मारकर छानबीन की गई। करीब डेढ़ घंटे की छानबीन के बाद भी पुलिस को कोई खास जानकारी नहीं मिली।

विज्ञापन


कौड़ीराम क्षेत्र के जयंतीपुर निवासी स्वदेश मिश्रा की कौड़ीराम चौराहे पर मिठाई की दुकान है। 15 अगस्त को उनके मोबाइल पर फोन कर रंगदारी मांगी गई। पहले तो उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन जब फोन करने वाले ने खुद को गगहा के बदमाश सन्नी सिंह का भाई टीका सिंह बताया और रुपये न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी तो स्वदेश ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी।
विज्ञापन


स्वदेश की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रंगदारी का केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले की छानबीन के दौरान पता लगा कि जिस मोबाइल नंबर से रंगदारी मांगी गई है उसकी लोकेशन जिला कारागार के आसपास मिली है। मोबाइल लगातार चालू है और उस पर फोन भी जा रहा है, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल या उसके पास से रंगदारी मांगे जाने की आशंका को देखते हुए मंगलवार की शाम को डीएम विजय किरण आनंद और एसएसपी डॉ. विपिन ताडा की अगुवाई में पुलिस व प्रशासनिक टीम जेल पहुंची। यहां डेढ़ घंटे तक अंदर व बाहर गहन छानबीन की गई। हालांकि पुलिस को वह मोबाइल नहीं मिला, जिसकी तलाश में गई थी। उधर इंस्पेक्टर राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर व्यापारी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed