{"_id":"5e9ec31e8ebc3e90541fe213","slug":"dirty-talk-in-whatsapp-group-made-for-online-studies-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन पढ़ाई के लिए बने व्हाट्सएप ग्रुप में गंदी बातें, अब सोशल मीडिया पर वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ऑनलाइन पढ़ाई के लिए बने व्हाट्सएप ग्रुप में गंदी बातें, अब सोशल मीडिया पर वायरल
Tue, 21 Apr 2020 07:23 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 21 Apr 2020 07:23 PM IST
सार
- इमामबाड़ा गर्ल्स इंटर कॉलेज की टीचर ने होम साइंस के लिए बनाया था व्हाट्सएप ग्रुप
- प्रिंसिपल ने टीचर से मांगा स्पष्टीकरण, गलत पोस्ट करने वालों की भी होगी पहचान
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
लॉकडाउन में पढ़ाई प्रभावित न होने पाए इसके लिए ऑनलाइन पढ़ाई की शुरुआत की गई है। इमामबाड़ा गर्ल्स इंटर कॉलेज की शिक्षिका ने भी छात्राओं का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया। मगर इसमें कुछ बाहरी लोग भी जुड़ गए जिन्होंने कई अश्लील वीडियो व बातें पोस्ट कर दीं।
यह देखते ही शिक्षिका के होश उड़ गए। मगर उन्होंने पोस्ट करने वाले को डांटकर ग्रुप का संचालन जारी रखा। सोमवार को एक बार फिर किसी ने अभद्र पोस्ट किया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जानकारी मिलने पर प्रिंसिपल ने शिक्षिका से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही अभद्र पोस्ट करने वालों की भी जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, पढ़ाई के लिए होम साइंस की शिक्षिका रीता मौर्या ने ग्रुप बनाया था। पंजीकरण फार्म पर दिए गए मोबाइल नंबर के आधार पर बनाए गए ग्रुप में कुछ छात्राओं ने घर के अन्य सदस्यों के मोबाइल नंबर दे दिए। पढ़ाई की शुरुआत हुई तो सब कुछ ठीक था, लेकिन इसी बीच ग्रुप में आपत्तिजनक पोस्ट होने लगीं।
विज्ञापन
ग्रुप में कई ऐसे वीडियो और पोस्ट डाले गए जिसके बाद छात्राओं ने आपत्ति की। उन्होंने अपने घरवालों से इसकी शिकायत की जिसके बाद किसी ने उसका स्क्रीनशॉट लेकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उस शख्स ने प्रिंसिपल को भी इसकी जानकारी दी। प्रिंसिपल ने पूरे प्रकरण की जांच शुरू करवा दी है।

मामले की होगी जांच
इमामबाड़ा गर्ल्स इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य नाहिद असीम ने कहा कि होमसाइंस की शिक्षिका की तरफ से ग्रुप बनाकर बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाया जा रहा था। किसी छात्रा ने अपने अभिभावक के बदले किसी दूसरे शख्स का नंबर दे दिया था। उस शख्स की तरफ से ही गंदी बातें ग्रुप पर प्रसारित की गई हैं। शिक्षिका से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। वहीं छात्रा से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
वहीं, जिला विद्यालय निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने कहा कि मामला संज्ञान में आने के बाद से प्रधानाचार्या को मामले की उच्च स्तरीय जांच करने का निर्देश दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कराई जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।