{"_id":"6198f244986cc3753a14a3e5","slug":"dead-body-of-pregnant-woman-found-hanging-in-room-at-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: कमरे में लटका मिला गर्भवती महिला का शव, दस माह पहले हुई थी शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: कमरे में लटका मिला गर्भवती महिला का शव, दस माह पहले हुई थी शादी
Sat, 20 Nov 2021 06:34 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 20 Nov 2021 06:34 PM IST
सार
दस माह पहले हुई थी शादी, पांच माह की गर्भवती थी महिला, पति दिल्ली में नौकरी करता है, घटना की जानकारी के बाद लौट रहा घर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां गगहा थाना क्षेत्र के ग्राम बेलकूर में 19 वर्षीय महिला का शव शुक्रवार की देर रात घर के एक कमरे में साड़ी से बने फंदे से लटका मिला। ससुराल पक्ष का कहना है कि विवाहिता ने आत्महत्या कर ली है लेकिन वे इसकी कोई ठोस वजह नहीं बता पा रहे। मायके पक्ष के लोगों ने भी इस मामले में चुप्पी साध ली है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बांसगांव क्षेत्र के लालपुर बघराई की रहने वाली वंदना (19) की शादी लगभग 10 माह पहले गगहा थाना क्षेत्र के बेलकूर गांव निवासी हरिओम से हुई थी। शादी के कुछ दिन तक सब ठीक चला लेकिन इसके बाद पति-पत्नी में अनबन बढ़ने लगी। इस दौरान वंदना गर्भवती हो गई।
विज्ञापन
कुछ दिन बाद ही पति हरिओम रोजगार की तलाश में दिल्ली में चला गया। ससुराल में वंदना अपनी सास आरती और ससुर सुरेश के साथ रहती थी। शुक्रवार को सास-ससुर किसी रिश्तेदार के घर शादी में गए थे। देर रात तक वापस लौटे तो वंदना का कमरा अंदर से बंद था।
विज्ञापन
आवाज देने पर भी कोई जवाब नहीं मिला तो सास-ससुर ने शोर मचाया। दरवाजे को तोड़ा गया तो कमरे में अंदर वंदना का शव छत के कुंडे में साड़ी के फंदे से लटका हुआ था। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसओ गगहा अमित कुमार दुबे ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। किसी भी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।