{"_id":"60eff8ad8ebc3ec770068219","slug":"dead-body-of-innocent-child-found-in-sugarcane-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: गन्ने के खेत में मिला मासूम बच्चे का शव, एक दिन पहले हो गया था लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कुशीनगर: गन्ने के खेत में मिला मासूम बच्चे का शव, एक दिन पहले हो गया था लापता
Thu, 15 Jul 2021 02:30 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 15 Jul 2021 02:30 PM IST
विज्ञापन
मृतक मासूम। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर जिले के सेवरही थाना क्षेत्र के राजपुर बगहां गांव के सात वर्षीय एक बालक का शव गुरुवार सुबह गन्ने के खेत में मिला। यह बालक बुधवार को दिन के तीन बजे से ही गायब था। पुलिस शक के आधार पर तीन व्यक्तियों को थाने लाकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
राजपुर बगहां गांव के भीम सिंह का सात वर्षीय पुत्र कुंदन बुधवार को दिन के तीन बजे से ही गायब था। शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई और उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। परिजनों ने गुमशुदगी की सूचना पिपराघाट पुलिस चौकी पर दी।
विज्ञापन
उसके बाद सीओ, एसओ और चौकी इंचार्ज पहुंचे तथा घरवालों से पूछताछ के बाद मामले में छानबीन शुरू कर दी। संदेह के आधार पर पुलिस तीन व्यक्तियों को थाने आई और पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने रात के एक बजे बालक का शव गन्ने के एक खेत से बरामद कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने गुरुवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद बालक के घर में मातम छाया हुआ है।