फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dead body found in canal at Kushinagar

कुशीनगर: बड़ी नहर में मिला बुजुर्ग का शव, परिजनों को सता रही है इस बात की चिंता

Wed, 27 May 2020 02:35 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 27 May 2020 02:35 PM IST
विज्ञापन
Dead body found in canal at Kushinagar
Kushinagar news - फोटो : अमर उजाला।

कुशीनगर के खड्डा थाना क्षेत्र के बंजारी पट्टी गांव के पास एक बुजुर्ग का शव मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में मिला। शव की पहचान सोहरौना गांव निवासी राधे भारती (60) के रूप में हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। आशंका है कि यह बुजुर्ग साइकिल समेत अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया होगा।

विज्ञापन


मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में पानी बहुत कम है। बुधवार की सुबह लोगों ने नहर के पानी में बुजुर्ग का शव देखा। बगल में ही साइकिल पड़ी थी जिसमें सब्जी का झोला था। लोगों ने देखकर शोर मचाया। इसकी सूचना पर पहुंची खड्डा पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन


शव की पहचान सोहरौना गांव के राधे भारती (60) के रूप में हुई। राधे गांव-गांव घूमकर सब्जियों का पौधा बेचने और मजदूरी पर दवा छिड़काव करके जीवन यापन करता था। घरवालों ने बताया कि राधे मंगलवार की रात में घर नहीं लौटे थे। खोजबीन हो रही थी, इसी दौरान नहर में शव मिलने की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में एसओ आरके यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया साइकिल से अनियंत्रित होकर नहर में गिरकर मौत होना प्रतीत हो रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद पूरी सच्चाई सामने आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed