{"_id":"5e50a0d78ebc3ef38427ae27","slug":"class-four-student-sexual-assulted-by-teacher-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: कक्षा चार की छात्रा के साथ शिक्षक ने किया दुष्कर्म, इस हाल में मिली थी बच्ची","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कुशीनगर: कक्षा चार की छात्रा के साथ शिक्षक ने किया दुष्कर्म, इस हाल में मिली थी बच्ची
Sat, 22 Feb 2020 09:02 AM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 22 Feb 2020 09:02 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में चौथी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के साथ बृहस्पतिवार की रात उसी विद्यालय के एक शिक्षक ने बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया। लड़की को रात में पडरौना शहर में छोड़कर शिक्षक घर चला गया। कोतवाली पुलिस ने लावारिस घूम रही लड़की को अभिरक्षा में लेकर घरवालों को सूचना दी।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम को आरोपी शिक्षक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करते हुए बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया। आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित बालिका गांव के ही प्राइवेट विद्यालय में पढ़ती है। घरवालों के अनुसार, बृहस्पतिवार देर शाम बालिका घर में नहीं मिली तो खोजबीन शुरू की गई।
विज्ञापन
विद्यालय के लोगों से पता किया गया तो गांव ही युवक जो इसी विद्यालय में शिक्षक है, वह भी घर नहीं मिला। संदेह होने पर बालिका के साथ-साथ शिक्षक की भी तलाश शुरू की गई। देर रात पता चला कि कोतवाली पुलिस ने बस स्टेशन के पास भटक रही बालिका को अभिरक्षा में लिया है।
विज्ञापन
गांव के प्रधान तथा बालिका के परिजन कोतवाली पहुंचे। घरवालों को देखकर बालिका संयत हुई और उसने शिक्षक की करतूत की जानकारी दी। घरवालों का आरोप है कि शिक्षक उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और कोई नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में पडरौना शहर में छोड़कर भाग निकला।
इस संबंध में कोतवाल पवन कुमार सिंह का कहना है कि देर रात एक बालिका के बस स्टेशन के पास भटकने की सूचना पर महिला कांस्टेबल को भेजकर लड़की को अभिरक्षा में लिया गया। उस वक्त लड़की काफी डरी हुई थी।
महिला सिपाही ने समझा-बुझाकर घर का पता पूछा और फिर ग्राम प्रधान को इसकी सूचना दी गई तो घरवाले कोतवाली आए और बालिका को अपने साथ घर ले गए। शुक्रवार की शाम को बालिका के पिता ने बहला फुसलाकर अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक टीपू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।