{"_id":"603fa7823a9ecb435e231c5b","slug":"case-of-robbery-from-gold-trader-news-update-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्वर्ण कारोबारी से लूट का मामला: पुलिस को लंबे कद वाले बदमाश की तलाश, चार टीमें दे रहीं दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
स्वर्ण कारोबारी से लूट का मामला: पुलिस को लंबे कद वाले बदमाश की तलाश, चार टीमें दे रहीं दबिश
Wed, 03 Mar 2021 08:43 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 03 Mar 2021 08:43 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर लूटकांड।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में अमृतसर के स्वर्ण कारोबारी सुरेंद्र सिंह से गहने लूटे जाने के मामले में पुलिस को एक लंबे कद वाले बदमाश की तलाश है। पुलिस के हाथ लगी मौके की सीसी टीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि जिस बदमाश ने वारदात को अंजाम दिया, उसकी लंबाई ज्यादा है।
विज्ञापन
खबर है कि पुलिस को दस लंबे कद वाले बदमाशों के बारे में जानकारी मिली है। इन बदमाशों की लोकेशन तलाशने के लिए पुलिस की एक टीम लगाई गई है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। बदमाशों की तलाश में पुलिस की चार टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
बुधवार सुबह पुलिस की एक टीम स्वर्ण कारोबारी को लेकर जांच करने संतकबीरनगर भी गई थी। वहां की तीन दुकानों पर जांच-पड़ताल की गई। पुलिस को इस मामले में मुखबिरी करने वाले शख्स की भी तलाश है। डीआईजी/एसएसपी जोगेंद्र कुमार का दावा है कि पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं। जल्द ही बदमाशों को दबोच कर घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला...
पंजाब के अमृतसर निवासी सुरेंद्र सिंह स्वर्ण कारोबारी हैं। वह सोने के आभूषण गोरखपुर सहित आसपास के जिलों में बेचते हैं। रविवार रात में वह गोरखपुर आए। वह हाल्सीगंज के राधेश्याम धर्मशाला में ठहरे थे। सोमवार को गोरखपुर के सराफा बाजार में गहनों की बिक्री की। मंगलवार को गोरखपुर में साप्ताहिक बंदी थी, लिहाजा वह गहनों की बिक्री करने संतकबीरनगर चले गए।
स्वर्ण कारोबारी के मुताबिक, संतकबीरनगर में गहने बेचने के बाद उनके पास 1.4 किलोग्राम के करीब आभूषण बच गए थे। संतकबीरनगर से वह किसी वाहन से ट्रांसपोर्टनगर आए। ट्रांसपोर्टनगर से ऑटो लेकर नार्मल चौराहे के पास उतर गए। नार्मल से पैदल ही हाल्सीगंज स्थित धर्मशाला जा रहे थे। पांडेयहाता के पास स्थित यूनाइटेड ट्रेडिंग शिवम कांप्लेक्स के सामने एक स्कूटी से आए दो बदमाशों में से एक ने पिस्टल दिखाकर उनके पास से गहनों से भरा बैग छीन लिया और भाग निकले।
चार दुकानों से पुलिस ने हासिल किए फुटेज
पुलिस ने घटना के बाद चार दुकानों से सीसी टीवी फुटेज हासिल की है। फुटेज की मदद से ही पुलिस को पता चला कि वारदात में शामिल बदमाश की लंबाई ज्यादा है। खबर है कि पुलिस ने बदमाशों की पहचान भी कर ली है और जल्द ही उन्हें दबोच लिया जाएगा।
संतकबीरनगर से ही पीछा करने की आशंका
पुलिस को आशंका है कि स्वर्ण कारोबारी के पीछे बदमाश संतकबीरनगर से ही लग गए थे और फिर यहां पर आकर उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों के लोकल का ही निवासी होने की भी आशंका है।
एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने कहा पुलिस की टीमें लगी हैं। सीसी टीवी फुटेज से पुलिस को सुराग हाथ लगे हैं। बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।