{"_id":"5e4e7c078ebc3ed13344e2d4","slug":"brother-killed-before-sister-engagement-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: बहन की सगाई से पहले भाई की हुई हत्या, कातिलों ने कुदाल से काट दी गर्दन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बस्ती: बहन की सगाई से पहले भाई की हुई हत्या, कातिलों ने कुदाल से काट दी गर्दन
Thu, 20 Feb 2020 06:03 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, बस्ती (बभनान)।
डिजिटल न्यूज डेस्क, बस्ती (बभनान)।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 20 Feb 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के बभनान कस्बे के खोडारे थाना क्षेत्र में बुधवार की रात एक 25 वर्षीय युवक की कुदाल से गला काट कर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
ये है मामला
केशव नगर ग्रांट के मजरा गोपाल ज्योतिया निवासी सुरेंद्र कुमार वर्मा (25) अपने गांव से करीब ढाई किमी दूर अपने खेत बलुआ घनघटा में बने मकान पर रात में फसल की रखवाली के लिए गए थे। मृतक के भाई सिकंदर ने बताया कि बृहस्पतिवार को बहन सरिता की सगाई को लेकर पिताजी के साथ सुरेंद्र बुधवार की शाम तक खरीदारी किया था।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह लगभग 6.30 बजे जब भाई के नंबर पर फोन मिलाने पर संपर्क नहीं हो पाया, तो वह सीधे अपने खेत में बने हुए मकान पर पहुंचा। मकान में लगे दो शटर में से एक शटर करीब एक फिट तक खुला था। जिसे ऊपर करने पर देखा कि भाई खून से लथपथ चारपाई पर पड़ा हुआ है और नीचे खून बिखरा हुआ है। चारपाई के बगल में खून से सनी हुई कुदाल भी रखी हुई थी।
विज्ञापन
घर में खिचड़ी भी बना कर रखी हुई थी और मोटरसाइकिल गायब थी। जिसकी सूचना उन्होंने अपने पिता व थाना खोडारे पर दिया। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक श्याम बहादुर सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार सहित क्षेत्राधिकारी मनकापुर राम भवन यादव ने घटनास्थल निरीक्षण किया।
फॉरेंसिक टीम ने नमूने एकत्रित किए व डॉग स्क्वायड को भी दौड़ाया गया। मृतक की शादी करीब चार साल पहले हुई थी। डेढ़ साल की लड़की खुशी है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कुछ अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।