फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP Leader Brijesh Singh murder case in gorakhpur

गोरखपुर: भाजपा नेता बृजेश की हत्या में सात पर दर्ज हुआ केस, तीन आरोपी हिरासत में

Sun, 04 Apr 2021 11:41 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 04 Apr 2021 11:41 AM IST
विज्ञापन
BJP Leader Brijesh Singh murder case in gorakhpur
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव में पूर्व प्रधान व भाजपा नेता बृजेश सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने चार नामजद व तीन अज्ञात लोगों पर उपद्रव और हत्या करने की धारा में केस दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में लिया है। उधर, घटना के विरोध में लोगों ने एक घंटे तक गोरखपुर-महराजगंज मार्ग जाम रखा। पुलिस के आश्वासन के बाद लोग माने और रास्ता खाली किया। वहीं, एडीजी अखिल कुमार ने नरायनपुर गांव पहुंचकर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन


बृजेश के भाई भोलानाथ ने जमीन की रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाते हुए हीरागंज निवासी रामसमुझ, छोटेकाजीपुर निवासी विनय श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव और पवन श्रीवास्तव को नामजद व अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर रामसमुझ, विनय व सुनील को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

 
बृजेश सिंह के भाई भोलानाथ सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि भाई बृजेश सिंह का विनय श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, सुनील और रामसमुझ से जमीन को लेकर विवाद था। इस वजह से इन लोगों ने कई बार भाई को जान से मारने की धमकी दी थी। दो अप्रैल की रात 10.45 बजे बृजेश सिंह भाई आलोक सिंह और उपेंद्र सिंह मकान में थे। प्रचार के बाद तीनों लोग मेडिकल कॉलेज स्थित मकान पर आने के लिए निकले थे। गेट पर पहुंचे थे कि तभी चारों आरोपी अपने साथियों के साथ आए और बृजेश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दिए। भाई और अन्य लोग आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह फायर करते हुए फरार हो गए। घायल भाई को लेकर मेडिकल कॉलेज आए मगर उनकी मौत हो गई। पुलिस ने भोलानाथ की तहरीर पर केस दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में तो ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed