{"_id":"5f7b396c8ebc3e3b4b4192af","slug":"betty-tied-and-beaten-up-for-making-viral-videos-of-daughters-objection","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले शोहदों को बांधकर पीटा, पिता-पुत्र हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बेटी की आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले शोहदों को बांधकर पीटा, पिता-पुत्र हिरासत में
Mon, 05 Oct 2020 08:49 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 05 Oct 2020 08:49 PM IST
सार
- आरोपितों के साथ ही पिटाई करने वाले पिता-पुत्र को पुलिस ने हिरासत में लिया
- गुलरिहा इलाके की घटना, आरोपितों ने एक साल पहले बनाया था आपत्तिजनक वीडियो
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के गुलरिहा इलाके के एक गांव में बेटी की आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले शोहदों को पिता ने सोमवार की सुबह पकड़ लिया। उन्होंने बेटे के साथ मिलकर आरोपियों को रस्सी से बांध दिया और जमकर पिटाई की। इसके बाद गुलरिहा पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों आरोपियों के साथ ही पिटाई करने वाले पिता-पुत्र को भी हिरासत में ले लिया। पकड़े गए सभी आरोपित नाबालिग हैं। पिटाई से एक आरोपी का पैर टूट गया है। सभी आरोपियों को अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, भटहट चौकी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का गांव के कुछ लड़कों ने एक साल पहले आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था। जिसे वायरल करने की धमकी देकर वे युवती को ब्लैकमेल करते थे। तीन माह पहले युवती की शादी हो गई।
विज्ञापन
आरोप है कि 10 दिन पहले आरोपियों ने वीडियो को व्हाटसएप ग्रुप पर वायरल कर दिया। इसकी जानकारी युवती के पिता को हुई तो सोमवार की सुबह उन्होंने बेटे की मदद से आरोपियों को पकड़ लिया। घर लाकर सबको रस्सी से बांधकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे भटहट चौकी प्रभारी वीरेंद्र बहादुर सिंह आरोपियों के साथ ही पिता-पुत्र को चौकी पर ले आए। चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपियों को अस्पताल भेजा गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज होगा। कानून हाथ में लेने वाले पिता-पुत्र के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।