{"_id":"61dbcbed0607cf29d26280f2","slug":"animal-smugglers-pelted-stones-at-health-worker-house-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: स्वास्थ्यकर्मी के घर पशु तस्करों ने किया पथराव, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: स्वास्थ्यकर्मी के घर पशु तस्करों ने किया पथराव, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
Mon, 10 Jan 2022 11:32 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:32 AM IST
सार
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि फुटेज की मदद से तस्करों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के शाहपुर इलाके में शनिवार सुबह एक बार फिर पशु तस्करों ने तांडव मचाया। आरोप है कि स्वास्थ्य कर्मी के घर पथराव कर गाय लेकर जाने लगे। मगर, आपाधापी में गाय निर्माणाधीन नाले में गिर गई। जिसके बाद पिकअप लेकर तस्कर फरार हो गए। शाहपुर पुलिस अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ बलवा, धमकी देने और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के जंगल सालिकराम निवासी राहुल कश्यप जिला अस्पताल में तकनीकी सहायक के पद पर कार्यरत हैं। शनिवार सुबह पिकअस से पहुंचे तस्कर उनके घर के सामने टीनशेड में बंधी उनकी गाय खोलकर ले जा रहे थे। खटपट की आवाज होने पर राहुल की नींद खुल गई और वह खिड़की से बाहर की ओर देखते ही शोर मचाने लगे।
विज्ञापन
आवाज सुनने के बाद पशु तस्करों ने पथराव शुरू कर दिया, जिससे खिड़की का शीशा टूट गया। परिवार के लोगों ने घटना की जानकारी डायल 112 पर फोन करके दी। पिकअप पर लादने के दौरान गाय निर्माणाधीन नाले में गिर गई। जिसके बाद तस्कर फरार हो गए।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस और आसपास के लोगों की मदद से राहुल ने गाय को बाहर निकलवाया। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि फुटेज की मदद से तस्करों की तलाश की जा रही है।