फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Angry with wife husband climbed mobile tower in Maharajganj

पत्नी से नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़ा पति, बोला- 'ससुराल वालों से परेशान हूं'

Sun, 20 Sep 2020 04:23 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Sun, 20 Sep 2020 04:23 PM IST
विज्ञापन
Angry with wife husband climbed mobile tower in Maharajganj
टावर पर चढ़ा युवक। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार की सुबह एक पति अपनी पत्नी से मामूली बात को लेकर नाराज हो गया। उसके बाद नाराज पति गांव से सटे खेत में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया।

विज्ञापन


मोबाइल टावर पर चढ़े नाराज पति ने अपना गुस्सा उतारते हुए जोर-जोर से चिल्लाते हुए अपनी पत्नी के मायके वालों को भला बुरा कहने लगा। वहीं नाराज पति के इस हाई वोल्टेज ड्रामा को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। ग्रामीणों के समझाने के घंटों बाद पति नीचे उतरा, तब जाकर सबके जान में जान आई।
विज्ञापन


मोबाइल टावर पर चढ़े युवक ने बताया कि वह गांव की ही एक लड़की से प्रेम करता था। जब परिजनों को इसकी भनक लगी, तो वह विरोध करने लगे। लेकिन ग्रामीणों की मध्यस्थता से छह माह पहले वह अपनी प्रेमिका से शादी रचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं प्रेम विवाह होने के चलते घर वालों ने सारे संबंध तोड़ लिए लेकिन प्रेमिका के परिजन उससे मिलते जुलते थे। काफी समझाने के बाद भी प्रेमिका अपने परिजनों से मिलना जुलना बंद नहीं करती थी। जिससे नाराज होकर वह मोबाइल टावर पर चढ़ गया। पति का कहना है कि जब हम अपने परिजन को छोड़ दिए हैं, तो मेरी प्रेमिका भी अपने परिजनों को छोड़ दें।


सदर कोतवाल अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। लोगों से मिली सूचना के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंचने से पहले ही युवक टावर से नीचे उतर गया था। पुलिस टीम द्वारा समझाने बुझाने का प्रयास किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed