{"_id":"61ab7e763c687f322f76f1bc","slug":"allegation-of-using-abusive-language-against-pm-modi-cm-yogi-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: पीएम-सीएम के खिलाफ अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप, एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष के खिलाफ दी गई तहरीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: पीएम-सीएम के खिलाफ अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप, एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष के खिलाफ दी गई तहरीर
Sat, 04 Dec 2021 08:13 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 04 Dec 2021 08:13 PM IST
सार
सैयद शादान ने एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष के खिलाफ तहरीर दी, एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष ने आरोपों को गलत बताया।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ पीएम नरेंद्र मोदी। (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष मो. इस्लाम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगा है। अलहदादपुर निवासी सैयद शादान ने मो. इस्लाम के खिलाफ राजघाट पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष ने आरोपों को गलत बताया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
राजघाट पुलिस को दी गई तहरीर में सैयद शादान ने कहा कि कुछ दिन पहले तुर्कमानपुर मोहल्ले में विधानसभा चुनाव को लेकर लोग चर्चा कर रहे थे। इसमें एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष मो. इस्लाम भी शामिल थे। चर्चा में मोहम्मद इस्लाम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसका वीडियो वायरल हो गया है।
विज्ञापन
इस्लाम सांविधानिक पदों पर बैठे लोगों के खिलाफ इस तरह की बयानबाजी का हुक्म नहीं देता। भारतीय कानून में भी सांविधानिक पदों पर बैठे लोगों का अपमान करना दंडनीय अपराध बताया गया है। शादान ने कहा कि अगर राजघाट पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया तो रविवार को वह एसएसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग करेंगे।
विज्ञापन
एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष मो. इस्लाम ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ कोई आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की। नागरिकों को पंद्रह लाख रुपये देने का वादा आज तक पूरा नहीं हुआ, इसलिए उन्हें झूठा कहा था। संविधान ने प्रत्येक नागरिक को अभिव्यक्ति का अधिकार दिया है, सच बोलना कोई अपराध नहीं है।
राजघाट थाना प्रभारी रणधीर मिश्रा ने कहा कि शिकायती पत्र मिला है। वीडियो की जांच-पड़ताल की जाएगी। यदि कुछ आपत्तिजनक मिलता है तो सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।