फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   accused of murder of model shop employee in Gorakhpur sent to jail

गोरखपुर: मॉडल शॉप कर्मचारी की हत्या में दीवान के बेटे समेत तीन को भेजा जेल, मुफ्त शराब न देने पर दबंगों ने ले ली थी जान

Sun, 03 Oct 2021 11:17 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 03 Oct 2021 11:17 AM IST
सार

हत्या में शामिल 12 अन्य बदमाशों की तलाश में पुलि दबिश दे रही है। सीसी टीवी कैमरे की मदद से बदमाशों की पहचान हो चुकी है।

विज्ञापन
accused of murder of model shop employee in Gorakhpur sent to jail
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले के रामगढ़ताल इलाके के मॉडल शॉप में गुरुवार रात मुफ्त की शराब ना देने पर बेकसूर कर्मचारी की बेरहमी से पीटकर हत्या करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया। इसमें से एक महराजगंज में तैनात दीवान का बेटा भी है। जबकि, वहीं पर तैनात एक अन्य सिपाही के बेटे की भी घटना में शामिल होने की पुष्टि हो गई है। पुलिस सिपाही पुत्र समेत 12 फरार लोगों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। इस मामले में पुलिस ने 15 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया था। सीसीटीवी कैमरे से इनकी पहचान हुई थी।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान कैंट इलाके के सिंघड़िया निवासी दीवान अशोक पांडेय के पुत्र युवराज पांडेय, वहीं के दीपू तिवारी पुत्र दयाशंकर और अभिषेक कश्यप पुत्र ओम प्रकाश कश्यप के रूप में हुई है। तीनों छात्र हैं, युवराज बीएससी कर रहा है। पुलिस के मुताबिक, प्रॉपर्टी डीलर सुनील पासवान की इस घटना के मुख्य आरोपित के रूप में पहचान हुई है। मॉडल शॉप पर उसी से सबसे पहले विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने फोन कर अपने अन्य साथियों को बुलाया था। वहां पर मारपीट कर कर्मचारी मनीष प्रजापति की हत्या कर दी गई थी, जबकि बचाव करने आए साथी कर्मचारी रघु को पीटकर घायल कर दिया था।  हालत में सुधार होने पर उसे नर्सिंग होम से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन

 
मोहद्दीपुर गोली कांड में थे शामिल
मॉडल शॉप में हत्या करने वालों में वहीं आरोपित शामिल हैं, जिन्होंने सिंघड़िया से लेकर मोहद्दीपुर तक फिल्मी अंदाज में 21 सितंबर 2020 को फायरिंग कर दहशत फैला दी थी। सुनील पासवान उस घटना में गोली से घायल जितेंद्र का साथी बताया जा रहा है। पुलिस की जांच में पता चला है कि मॉडल शॉप की घटना में कई उन लोगों के नाम सामने आए हैं जो मोहद्दीपुर कांड में शामिल थे। मालूम हो कि मोहद्दीपुर में दो गैंग के बीच विवाद में गोली चली थी और मारपीट की घटना हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मुफ्त में शराब पाने को लिया था हिस्ट्रीशीटर का नाम
घटना वाले दिन पता चला था कि जिस युवक से पहले विवाद हुआ था, उसने खुद को कोतवाली इलाके में रहने वाले हिस्ट्रीशीटर का भाई बताते हुए उसके नाम पर ही मुफ्त में शराब मांगी थी। उसे लगा कि अगर बात बिगड़ी तो वही फंसेगा और उसके नाम पर आसानी से शराब मिल सकती है। जांच में यह भी पता चला है कि आरोपित पहले हिस्ट्रीशीटर के करीबी हुआ करते थे, लेकिन अब वे उससे अलग हो चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed