फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Accused of blast threat at Prayagraj Magh Mela caught in Deoria

प्रयागराज में विस्फोट कर माघ मेले को श्मशान बनाने की धमकी देने वाला देवरिया से गिरफ्तार

Sat, 01 Feb 2020 11:49 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया।
डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया। Published by: विजय जैन Updated Sat, 01 Feb 2020 11:49 AM IST
विज्ञापन
Accused of blast threat at Prayagraj Magh Mela caught in Deoria
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
सीएए वापस न लेने पर देवरिया महोत्सव और प्रयागराज माघ मेले में बम विस्फोट की धमकी देने वाले रामपुर कारखाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। एसएसपी प्रयागराज का फोन आने के बाद देवरिया पुलिस ने यह कार्रवाई की। उससे पूछताछ चल रही है। साथ ही उसके मोबाइल फोन की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


हालांकि आरोपी का दावा है कि उसने पांच-छह महीने पहले ही उस मोबाइल नंबर को बंद कर दिया था जिससे धमकी देने की बात की जा रही है।

एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र के मुताबिक सीएए वापस न लेने पर देवरिया महोत्सव और प्रयागराज के माघ मेले में बम विस्फोट का धमकी भरा मैसेज वायरल हो रहा है। इसे देख जब प्रयागराज की पुलिस ने जांच की तो पता चला कि संदेश भेजनेे वाला शख्स देवरिया के रामपुर कारखाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात प्रयागराज के एसएसपी ने इस मामले से अवगत कराया। इसके बाद रामपुर कारखाना पुलिस को आरोपी को पकड़ने भेजा गया। रात में ही पुलिस उसके घर पहुंची। वह घर पर मिल गया। थाने में स्वॉट और सर्विलांस टीम उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी के नंबर का इस्तेमाल कर विदेश से धमकी भरा संदेश भेजा गया है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। जल्दी ही इस मामले पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed