फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   accused arrested for girl sexual assulted in maharajganj

पहले भाई को फोन पर दी धमकी, फिर कट्टे के बल पर किशोरी से किया सामूहिक दुष्कर्म

Fri, 28 Feb 2020 07:52 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, ठूठीबारी (महराजगंज)।
डिजिटल न्यूज डेस्क, ठूठीबारी (महराजगंज)। Published by: vivek shukla Updated Fri, 28 Feb 2020 07:52 PM IST
विज्ञापन
accused arrested for girl sexual assulted in maharajganj
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के गांव में सामूहिक बलात्कार करने के पहले ही फिल्मी अंदाज में आरोपियों ने किशोरी के भाई को फोन कर जानकारी दी। धमकी देते हुए कहा कि हिम्मत हो तो आकर बचा लो। जब तक किशोरी के भाई व पिता रिश्तेदार के घर से वापस लौटे, तब तक उसकी आबरू लूट चुकी थी। कट्टा और चाकू दिखाकर किशोरी को युवकों ने दहशत में डाल दिया, जिससे शोर करने की हिम्मत भी नहीं जुटा पाई। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि उसका दूसरा फरार है।
विज्ञापन


घटना 25 फरवरी की है। किशोरी का पिता व भाई कोठीभार थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदार के घर शादी में शामिल होने गए थे। घर पर किशोरी अकेली थी। गांव के ही दो युवक घर में गए। कट्टा और चाकू लेकर किशोरी को डराने लगे। किशोरी की कनपटी पर कट्टा सटाकर और चाकू दिखाकर इतना डरा दिया की वह कुछ बोल पाने में असहाय हो गई। युवक अभी यहीं नहीं रुके। फोन कर किशोरी के भाई को फिल्मी अंदाज में धमकी भी दी।
विज्ञापन


इसके बाद किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। फोन पर धमकी मिलने के बाद किशोरी का भाई अपने पिता के साथ रात में घर लौटा आया, यहां तब तक युवक रुके रहे। उनमें से एक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया गया, लेकिन दूसरा फरार हो गया। इसके बाद मामले को दबाने खेल तीन दिन तक चला, लेकिन पीड़ित पक्ष समझौते के पक्ष में नहीं आया। हर हाल में कार्रवाई करने की बात पीड़ित पक्ष ने कही। पुलिस को आखिरकार युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजना ही पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ठूठीबारी कोतवाली उप निरीक्षक अजीत कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ घर में घुस गैंगरेप, धमकी व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर घटना में शामिल अमरेेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वही फरार मुुख्य आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।

महिला प्रेमी के साथ मायके से फरार

दो बच्चों के साथ मायके से महिला प्रेमी के साथ फरार हो गई।
ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी चौक थाना क्षेत्र के एक गांव में कुछ साल पहले हुई। विवाहिता के पति ने बताया कि पत्नी का मेरे घर के बगल में एक युवक से अवैध संबंध है। वह युवक मेरी पत्नी को एक बार भगा ले गया था। काफी खोजबीन के बाद मिलने पर ग्रामीणों के समझाने बुझाने के बाद मैं उसे अपने घर लाया, कुछ दिन बाद वह अपने मायके चली गई। वहां से भी मेरे दोनों बेटे को लेकर मेरी पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस संबंध में एसआई वीरेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed