{"_id":"64fa2cba78d1542cda07cfc5","slug":"crime-in-women-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-298181-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बहू समेत पांच आरोपियों पर मारपीट, हत्या का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बहू समेत पांच आरोपियों पर मारपीट, हत्या का केस
Fri, 08 Sep 2023 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 08 Sep 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलीपार क्षेत्र में बहू को आपत्तिजनक हाल में देखने पर कर दी गई थी ससुर की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
बेलीपार (गोरखपुर)। बेलीपार थानाक्षेत्र के एक गांव में बुधवार को बहू को आपत्तिजनक हाल में देखने पर ससुर की पीटकर की गई हत्या के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने भतीजे, भाई, बहू समेत पांच लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर बहू और भतीजे को हिरासत में ले लिया है। उधर, पोस्टमार्टम से शव आने के बाद परिजनों ने गिरफ्तारी के लिए हंगामा किया।
जानकारी के मुताबिक, 60 वर्षीय ससुर को बहू के चरित्र पर संदेह था। उसे लगता था कि भतीजे से बहू का अनैतिक संबंध है। वह बुधवार को बहू के घर से निकलने पर पीछे लग गया। गांव की एक सुनसान जगह पर दोनों को उसने आपत्तिजनक हाल में देख लिया। इसके बाद भतीजे ने पिटाई कर दी। किसी तरह से बचकर चाचा घर पर आया। आरोप है कि इसके बाद भतीजे के पिता व अन्य लोगों ने मिलकर पीट दिया। अस्पताल ले जाने पर ससुर की मौत हो गई।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। एहतियातन पुलिस फोर्स गांव में तैनात की गई है। बेलीपार के थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम आनंद सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौत के कारण की जांच के लिए विसरा प्रिजर्व कर लिया गया है। परिजनों की ओर से सुबह अंतिम संस्कार किए जाने के बात कही गई है। परिजनों ने बताया कि मृतक के छोटे बेटे के आने का इंतजार किया जा रहा है।