{"_id":"64bc35b46bd517efe1078399","slug":"crime-in-firing-case-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-248540-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पुरानी रंजिश में चली थी कोतवाली क्षेत्र में गोली, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पुरानी रंजिश में चली थी कोतवाली क्षेत्र में गोली, तीन गिरफ्तार
Sun, 23 Jul 2023 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 23 Jul 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली थाना इलाके में फायरिंग करने के आरोप में पकड़े गए तीनों युवक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। कोतवाली इलाके के राज नर्सिंग होम के पास 16 जुलाई की रात में पुरानी रंजिश में गोली चली थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश करते हुए देसी पिस्टल बरामद कर लिया। पुलिस तीन अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। वहीं पिस्टल देने वाला युवक खुदकुशी कर चुका है। बदमाशों की आपसी रंजिश में चली गोली राहगीर सुरेंद्र (17) के पेट में लगी थी। वह मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। हालांकि, उसकी हालत खतरे से बाहर है।
आरोपियों की पहचान माधोपुर निवासी शाहिल कन्नौजिया, आनंद साहनी व सृजन दिव्यांश के रूप में हुई है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने राजघाट इलाके के राज दुबे, अमन साहनी सहित तीन और लोगों के घटना में शामिल होने की बात बताई है। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई व सीओ अनुराग सिंह ने शनिवार को पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि कोतवाली के राज नर्सिंग होम के पास ऑटो में बैठकर मोबाइल फोन देख रहे प्रिंस कुशवाहा पर दो बाइक पर सवार होकर आए छह युवकों में से एक युवक ने पिस्टल से प्रिंस को लक्ष्य कर फायरिंग की गई थी।
घटना में प्रिंस को गोली न लगकर राहगीर सुरेंद्र यादव को लग गई थी। शाहिल के पास से मुंगेर निर्मित पिस्टल बरामद की गई है। एसपी सिटी ने बताया कि शाहिल ने प्रिंस की बहन पर छींटाकशी की थी, जिसे लेकर कई बार विवाद हो चुका है, इसी विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया। शाहिल ने चार माह पहले अपने घर के पीछे रहने वाले एक युवक से पिस्टल खरीदी थी। वह युवक खुदकुशी कर चुका है। एसपी ने बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।