फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   crime in a girl

Gorakhpur News: शादी से इंकार करने पर किशोरी ने की खुदकुशी

Fri, 08 Sep 2023 01:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
crime in a girl
- घरवालों ने पास में रहने वाले किशोर पर लगाया आरोप
विज्ञापन

- गुलरिहा इलाके में हुई घटना, पुलिस कर रही जांच
अमर उजाला ब्यूरो
गुलरिहा (गोरखपुर)। इलाके के एक गांव में 10वीं की छात्रा का बुधवार रात फंदे से लटकता शव मिला। परिजनों का आरोप है कि प्रेम प्रसंग में किशोर के परिवार वालों ने शादी से इंकार करने से आहत छात्रा ने खुदकुशी कर ली है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, छात्रा जिस विद्यालय में पढ़ती थी उसी में गांव का एक किशोर जो नौवीं में पढ़ता है, उससे बातचीत थी। बताया जा रहा है कि दोनों में पिछले दो वर्षो से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों की फोन पर बातें भी होती थीं।
विज्ञापन

छात्रा के पिता का कहना है कि जब दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई तो अपनी बेटी की खुशी के लिए दोनों की शादी के लिए लड़के के पिता से कही तो पिता-पुत्र झगड़ा करने लगे। छात्रा के पिता का आरोप है कि शादी से इंकार करने से क्षुब्ध बेटी ने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार रात गांव के बाहर स्थित घर के रोशनदान में साड़ी के फंदे के सहारे लटकता छात्रा का शव मिला। जानकारी होने पर परिवार वाले खिड़की तोड़कर छात्रा को मेडिकल कॉलेज लाए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक जेएन शुक्ला ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed