फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   crime in a businessman

Gorakhpur News: हाल्सीगंज के सराफा व्यापारी का डेढ़ किलो सोना लेकर कर्मचारी लापता

Sat, 15 Jul 2023 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 15 Jul 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
crime in a businessman
गोरखपुर। हिंदी बाजार में करीब 15 दिनों पहले एक व्यापारी के गायब हुए करीब दो किलो सोना का पता अभी चल नहीं सका है कि इसी बीच दो दिन पहले हाल्सीगंज के एक सराफा व्यापारी का लगभग डेढ़ किलो सोना लेकर कर्मचारी लापता हो गया है। बताया जा रहा है कि कर्मचारी, कच्चा सोना और सोने के बने कुछ आभूषण लेकर फरार हो गया है। इसमें 80 फीसदी से अधिक सोना बिना लिखापढ़ी वाला है। व्यापारी ने चर्चा में आने के डर से गायब हुए सोने और लापता कर्मचारी के बारे में थाने में सूचना नहीं दी है। कर्मचारी के बारे में खुद ही जानकारी जुटा रहा है।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, जिस व्यापारी का सोना गायब हुआ है, वह फर्म के नाम पर बिना लिखीपढ़ी के ही लंबा कारोबार करता है। वह थोक बाजार के कारोबारियों के यहां से फुटकर दुकानदारों के यहां भी आभूषण और कच्चा सोना कर्मचारियों के माध्यम से भेजता है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले व्यापारी ने अपने एक कर्मचारी से करीब डेढ़ किलो कच्चा सोना और आभूषण एक दुकान पर भेजा था। रोजाना की तरह कर्मचारी सामान लेकर गया, लेकिन घंटोंं बाद भी नहीं लौटा।
विज्ञापन

दुकानदार ने अपने दूसरे साझेदार को फोन कर सामान और कर्मचारी को लेकर पूछताछ की, तब पता चला कि जिस कर्मचारी को उसने भेजा है, वह दुकान पर पहुंचा ही नहीं। यह सुनते ही दुकानदार के होश उड़ गए। इसके बाद एक अन्य कर्मचारी को कुछ और दुकानों पर भेजा, लेकिन उसका पता नहीं चला। सराफा बाजार के सूत्रों के मुताबिक, कर्मचारी के संबंध में दुकानदार के पास ठोस जानकारी ही नहीं है। अब वह लापता कर्मचारी को खोजने में परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
रिश्तेदारों के दबाव में भूल गए करोड़ों का सोना
पिछले दिनों बाजार में इसी चौराहे के एक व्यापारी का दो किलो अवैध सोना गायब हो गया था। दुकानदार की तरफ से दो कर्मचारी और एक रिश्तेदार पर केस दर्ज करवा दिया गया। सूत्रों की मानें तो रिश्तेदारों के दबाव में व्यापारी ने मामले को दबाना ही उचित समझा, क्योंकि उसे पता था कि अगर वह कार्रवाई के लिए कदम बढ़ाया तो आरोपी बना उसका रिश्तेदार ही उसके लिए आफत न बन जाए। बताया यह भी जा रहा है कि रिश्तेदार के पास व्यापारी के सारे गलत कारोबार का पूरा लेखा-जोखा है।

बाजार से ही 200 किलो चांदी का भी हो चुका है हेरफेर
बाजार में पिछले दो महीने पहले 200 किलो चांदी का हेरफेर हो चुका है। थाने में जब्त की गई चांदी को बाजार के ही चार जिम्मेदारों ने समझौता करवाकर रात में ही वापस मंगवा लिया था। इसके अलावा एक जांच एजेंसी ने बाजार के ही एक फर्म का 300 किलो से अधिक चांदी बिहार में जब्त की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed