फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Crane driver took away spokesperson sitting in car

यहां तो गजब ही हो गया: कार में बैठे थे प्रवक्ता शेखर, क्रेन ने गाड़ी सहित उन्हें टांगा और पहुंचा दिया यार्ड

Fri, 22 Apr 2022 07:09 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। 
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।  Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 22 Apr 2022 07:09 PM IST
सार

प्रवक्ता का आरोप है कि उनकी गाड़ी नो पार्किंग जोन में नहीं थी। अगर थी भी तो उन्हें उतरने का मौका देकर गाड़ी को खींचकर ले जाना चाहिए था।

विज्ञापन
Crane driver took away spokesperson sitting in car
कार में बैठे प्रवक्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम से अधिकृत एजेंसी के क्रेन ने शुक्रवार को कार में बैठे प्रवक्ता सुधांशु शेखर राय को ट्रैफिक यार्ड तक पहुंचा दिया। दरअसल, प्रवक्ता की कार सड़क पर खड़ी थी। तभी नो पार्किंग जोन में खड़ी गाड़ियों को उठाने वाली क्रेन आ गई। प्रवक्ता क्रेन देखकर कार हटाने लगे। लेकिन, क्रेन चालक ने कार में बैठे प्रवक्ता को उतरने का मौका नहीं दिया। कार को यार्ड में पहुंचा दिया। जिसके बाद प्रवक्ता ने कार के अंदर से ही वीडियो बना लिया। प्रवक्ता ने वीडियो व पत्र भेजकर डीएम विजय किरण आनंद से शिकायत की है। उधर, सोशल मीडिया पर भी वीडियो वायरल हो गया।

विज्ञापन

 

जानकारी के मुताबिक, बांसगांव के कनईचा निवासी सुधांशु शेखर राय बांसगांव स्थित जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में प्रवक्ता हैं। बृहस्पतिवार को गोरखपुर विश्वविद्यालय किसी काम से गए थे। उन्हें भूख लगी थी तो गोलघर स्थित एक दुकान पर कुछ खाने लगे। तभी नगर निगम की वाहन उठाने वाली गाड़ी आई। आरोप है कि जैसे ही वो गाड़ी में जाकर बैठे तभी उनकी गाड़ी को उठा लिया गया। उधर, प्रवक्ता बार-बार निवेदन करने लगे कि वो सीट पर बैठें हैं। उन्हें उतर जाने दें। लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हुई। गाड़ी को पुलिस लाइंस के सामने यार्ड में लाकर खड़ा कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed