यहां तो गजब ही हो गया: कार में बैठे थे प्रवक्ता शेखर, क्रेन ने गाड़ी सहित उन्हें टांगा और पहुंचा दिया यार्ड
प्रवक्ता का आरोप है कि उनकी गाड़ी नो पार्किंग जोन में नहीं थी। अगर थी भी तो उन्हें उतरने का मौका देकर गाड़ी को खींचकर ले जाना चाहिए था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर निगम से अधिकृत एजेंसी के क्रेन ने शुक्रवार को कार में बैठे प्रवक्ता सुधांशु शेखर राय को ट्रैफिक यार्ड तक पहुंचा दिया। दरअसल, प्रवक्ता की कार सड़क पर खड़ी थी। तभी नो पार्किंग जोन में खड़ी गाड़ियों को उठाने वाली क्रेन आ गई। प्रवक्ता क्रेन देखकर कार हटाने लगे। लेकिन, क्रेन चालक ने कार में बैठे प्रवक्ता को उतरने का मौका नहीं दिया। कार को यार्ड में पहुंचा दिया। जिसके बाद प्रवक्ता ने कार के अंदर से ही वीडियो बना लिया। प्रवक्ता ने वीडियो व पत्र भेजकर डीएम विजय किरण आनंद से शिकायत की है। उधर, सोशल मीडिया पर भी वीडियो वायरल हो गया।
जानकारी के मुताबिक, बांसगांव के कनईचा निवासी सुधांशु शेखर राय बांसगांव स्थित जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में प्रवक्ता हैं। बृहस्पतिवार को गोरखपुर विश्वविद्यालय किसी काम से गए थे। उन्हें भूख लगी थी तो गोलघर स्थित एक दुकान पर कुछ खाने लगे। तभी नगर निगम की वाहन उठाने वाली गाड़ी आई। आरोप है कि जैसे ही वो गाड़ी में जाकर बैठे तभी उनकी गाड़ी को उठा लिया गया। उधर, प्रवक्ता बार-बार निवेदन करने लगे कि वो सीट पर बैठें हैं। उन्हें उतर जाने दें। लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हुई। गाड़ी को पुलिस लाइंस के सामने यार्ड में लाकर खड़ा कर दिया गया।