फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CPR can save the life of a person unconscious due to heart attack.

Gorakhpur News: हार्ट अटैक से बेहोश हुए इंसान की सीपीआर से बच सकती है जान

Mon, 25 Dec 2023 02:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 02:44 AM IST
विज्ञापन
CPR can save the life of a person unconscious due to heart attack.

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। हार्ट अटैक अचानक आता है। जब तक इंसान संभल पाता है, हृदय का धड़कना बंद हो जाता है और व्यक्ति वहीं बेहोश होकर गिर जाता है। ऐसी स्थिति में सीपीआर (कॉर्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) से धड़कन दुबारा चलने की संंभावना रहती है। यह एक तरह की प्राथमिक चिकित्सा है, जिसके जरिए कई बार गंभीर हृदयाघात के बावजूद रोगी की जान बच जाती है।
यूपी डायबिटीज एसोसिएशन के सेमिनार के अंतिम दिन डॉ. संजय अरोड़ा ने मंच के जरिए विभिन्न अस्पतालों से आए कर्मचारियों को सीपीआर का तरीका बताया। उन्होंने बताया कि प्रभावित व्यक्ति को जितनी जल्दी सीपीआर दी जाएगी, उसके जीवन बचने की उम्मीद भी उतनी अधिक प्रबल होती जाएगी।
विज्ञापन

इस प्रक्रिया में बेहोश व्यक्ति के सीने पर बाएं तरफ अपनी हथेली को एक के ऊपर एक रखें और कोहनी को सीधा रखते हुए पूरी ताकत से पंप करें। एक बार में 30 सेकेंड तक जल्दी-जल्दी सीने को दबाएं और छोड़ें। दो बार ऐसा करने के बाद एक बार मरीज के मुंह में मुंह से हवा भरें। फिर दो बार सीपीआर करें और हवा भरें। ऐसा करने पर संभव है कि उस व्यक्ति की धड़कन शुरू हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सावित्री-सत्यवान की कथा से समझिए इसे..
डॉ. आरपी त्रिपाठी ने सीपीआर की कथा को सावित्री-सत्यवान की कथा से जोड़ते हुए कहा कि इसे ऐसे समझिए कि सत्यवान जमीन पर गिरे हुए हैं और सावित्री जोर-जोर से उनके सीने पर सर पटक-पटक कर रो रही है। सावित्री ने अपना सर इतनी जोर से पटका कि पसलियां हिल गईं और हार्ट की पंपिंग दोबारा शुरू हो गई। ऐसा होते ही सत्यवान की सांस लौट आई और वह उठकर बैठ गए। सीपीआर देते वक्त इतनी जोर से दबाव दिया जाता है कि पसलियों के नीचे छिपे हृदय पर दबाव बने। इसी दौरान एंबुलेंस व पुलिस को सूचित करें, जिससे कि मरीज को तत्काल नजदीकी डॉक्टर की सहायता मिल सके।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed