{"_id":"60fa552e8ebc3e58375c3eaa","slug":"covid-vaccination-record-of-highest-in-july-with-20825-people-getting-corona-vaccine-at-76-booths-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण का टूटा रिकॉर्ड: गोरखपुर में वैक्सीनेशन के लिए उमड़ा हुजूम, 20825 लोगों को लगा कोरोना का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण का टूटा रिकॉर्ड: गोरखपुर में वैक्सीनेशन के लिए उमड़ा हुजूम, 20825 लोगों को लगा कोरोना का टीका
Fri, 23 Jul 2021 11:05 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:05 AM IST
सार
गुरुवार को 76 बूथों पर इस महीने में सबसे ज्यादा टीका लगाया गया।
विज्ञापन
गोरखपुर में टीकाकरण।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर में कोरोना टीका लगवाने के लिए गुरुवार को हुजूम उमड़ पड़ा। सभी बूथों पर लंबी कतारें लगी रहीं। 76 बूथों पर 20825 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। यह इस महीने में एक दिन में सबसे अधिक टीका लगने का भी रिकॉर्ड है।
कोरोना टीकाकरण के लिए जिले में 76 बूथ बने थे। जिसमें 72 बूथ सरकारी अस्पतालों और चार बूथ निजी अस्पतालों पर बनाए गए थे। इन बूथों पर 16810 लोगों को पहली डोज लगी। इसके साथ ही 4015 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। कुल 20825 लोगों को टीका लगाया गया। टीकाकरण के नोडल इंचार्ज डॉ. एनके पांडेय ने बताया कि जुलाई में वैक्सीन की उपलब्धता का कुछ संकट बढ़ गया था। इस वजह से क्लस्टर अभियान को रोक दिया गया है। अब वैक्सीन की आपूर्ति शुरू हुई है। ऐसे में टीकाकरण की रफ्तार भी बढ़ गई है।
स्वास्थ्य विभाग को मिले 39600 डोज
स्वास्थ्य विभाग को गुरुवार के लिए कोरोना टीका का सबसे ज्यादा डोज मिला है। कुल 39600 डोज वैक्सीन मिली है। इसमें 28 हजार डोज कोविशील्ड के तथा 11600 डोज कोवैक्सीन के भी मिले हैं। टीकाकरण के प्रभारी ने बताया कि अगले दो दिन तक 70-70 बूथों पर टीकाकरण होगा।
विज्ञापन
कोरोना के चार मरीज मिले, सात ठीक हुए
जिले में गुरुवार को कोरोना के चार संक्रमित मिले हैं। जबकि सात संक्रमित स्वस्थ हो गए। सीएमओ डा. सुधाकर पांडेय ने बताया कि जिले में अब तक 59350 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें 58465 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 847 की मौत हो चुकी है। 38 सक्रिय मरीज हैं। उन्होंने बचाव की अपील की है।