फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cousin brother abducted girl case against three

Gorakhpur News: युवती को भगा ले गया ममेरा भाई, तीन पर केस; भाभी ने जताई हत्या की आशंका

Wed, 01 Nov 2023 05:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 01 Nov 2023 05:50 PM IST
सार

महिला ने बताया कि उसकी ननद की शादी झंगहा क्षेत्र में तय कर दी थी, जिसकी सगाई भी 26 अक्तूबर को हो गई थी। लेकिन 29 अक्तूबर की सुबह करीब सात बजे ननद अपने मामा के लड़के के साथ घर का गहना, 10 हजार नकद व अपना एटीएम कार्ड, बैंक पास बुक, आधार कार्ड लेकर चली गई है।

विज्ञापन
Cousin brother abducted girl case against three
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले के रामगढ़ताल क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपनी ननद के ममेरे भाई समेत तीन पर ननद को भगा ले जाने के आरोप में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


महिला ने तहरीर में बताया कि उसकी ननद की शादी झंगहा क्षेत्र में तय कर दी थी, जिसकी सगाई भी 26 अक्तूबर को हो गई थी। शादी जुलाई 2024 को होनी थी। लेकिन 29 अक्तूबर की सुबह करीब सात बजे ननद अपने मामा के लड़के के साथ घर का गहना, 10 हजार नकद व अपना एटीएम कार्ड, बैंक पास बुक, आधार कार्ड लेकर चली गई है।
विज्ञापन


महिला ने बताया की ननद के बैंक खाते में 22 लाख रुपए हैं, वह पिता की पेंशन भी पाती थी। इसलिए वे लोग यानी कि युवक की बहन, उसके पिता और मां साजिश करके घर से भगा दिए। महिला को अंदेशा है कि उसकी ननद का सामान लूट कर हत्या कर शव फेंक देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed