{"_id":"6a9b2c3fa518acbe78004647","slug":"couple-swindles-14-lakh-by-promising-to-sell-land-fir-registered-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1055-1440159-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जमीन बेचने का झांसा देकर दंपती ने हड़पे 14 लाख रुपये, प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जमीन बेचने का झांसा देकर दंपती ने हड़पे 14 लाख रुपये, प्राथमिकी
विज्ञापन
12 लाख ऑनलाइन और दो लाख रुपये नकद लेने का आरोप, वर्ष 2019 में 14 लाख रुपये में तय हुआ था जमीन का सौदा
सात साल बाद भी न जमीन मिली न रकम, गुलरिहा पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
गुलरिहा। जमीन बेचने का सौदा करने के बाद 14 लाख रुपये लेने और सात वर्ष बाद भी न जमीन देने और न रकम लौटाने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने दंपती के खिलाफ गुलरिहा थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी जितेंद्र पासवान और उसकी पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के रामपुर चकिया निवासी संतोष सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2019 में उनके पिता ध्रुव नारायण सिंह ने जमीन खरीदने के लिए गुलरिहा क्षेत्र के सेमरा नंबर-दो निवासी जितेंद्र पासवान और उसकी पत्नी से बातचीत की थी। दोनों पक्षों के बीच जमीन का सौदा 14 लाख रुपये में तय हुआ था।
संतोष के मुताबिक, सौदा तय होने के बाद दंपती को 12 लाख रुपये ऑनलाइन और दो लाख रुपये नकद दिए गए। रकम मिलने के बाद भी आरोपियों ने जमीन की रजिस्ट्री नहीं की। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जमीन देने के लिए लगातार आश्वासन दिया जाता रहा लेकिन करीब सात वर्ष बीतने के बाद भी न तो जमीन दी गई और न ही पूरी रकम वापस की गई। इसके बाद संतोष सिंह ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर दंपती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।