फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Coronavirus attack on male category in gorakhpur

कोरोना वायरस का पुरुषों पर 'वार' जारी, जानिए क्या है बड़ी वजह

Fri, 15 May 2020 04:47 PM IST
vivek shukla संतोष सिंह, गोरखपुर।
संतोष सिंह, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 15 May 2020 04:47 PM IST
सार

  • गोरखपुर-बस्ती मंडल में अब तक 148 कोरोना पॉजिटिव मिले
  • 127 पुरुष तो 21 महिलाएं संक्रमित हुईं, ज्यादातर महिलाएं ठीक होकर घर जा चुकीं
  • सबसे ज्यादा संक्रमित महिलाएं संतकबीरनगर में मिलीं

विज्ञापन
Coronavirus attack on male category in gorakhpur
फाइल फोटो। - फोटो : PTI

विस्तार

बस्ती और गोरखपुर मंडल में कोरोना वायरस की मार पुरुषों पर ज्यादा पड़ी है। दोनों मंडलों के सात जिलों में अब 148 मरीज मिल चुके हैं। इसमें से 127 पुरुष हैं। 21 महिलाएं भी संक्रमित हुई थीं, जिसमें से ज्यादातर ठीक होकर घर जा चुकी हैं। सबसे ज्यादा संक्रमित महिलाएं संतकबीरनगर में मिली हैं। अब कोरोना से बस्ती के एक युवक की मौत हुई है।

विज्ञापन

 
बीआरडी मेडिकल कॉलेज स्थित आईसीएमआर ने कोरोना टेस्ट की जो रिपोर्ट बनाई है, उसके मुताबिक बस्ती मंडल में सर्वाधिक मरीज हैं। कोविड-19 वायरस के लिए बस्ती शुरू से ही हॉटस्पॉट बनकर उभरा है। इस जिले में कोरोना के 48 मरीज मिल चुके हैं।

विज्ञापन

इसमें पांच महिलाएं भी शामिल हैं। अब 25 एक्टिव केस हैं। पांच महिला और 19 पुरुष ठीक होकर घर जा चुके हैं। एक युवक की मौत हुई थी। संतकबीरनगर में अब तक 35 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें 14 महिलाओं का नाम शामिल था। अब तक 13 महिला और 11 पुरुष ठीक होकर घर जा चुके हैं। एक्टिव केस 11 हैं।

सिद्धार्थनगर में 37 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। सिद्धार्थनगर में एक भी महिला संक्रमित नहीं हुई है। महराजगंज में 11 मरीज मिल चुके हैं। छह जमाती पहले ही ठीक हो चुके हैं। अस्पताल में भर्ती एक युवक की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

डॉक्टर की बात

चार पुरुष अब भी अस्पताल में भर्ती हैं। गोरखपुर में अब तक 11 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें एक महिला का नाम शामिल है। महिला नई दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल से होकर लौटी है। देवरिया में तीन कोरोना पॉजिटिव मिले हैं लेकिन सभी पुरुषत हैं। कुशीनगर में दो कोरोना पॉजिटिव हैं। इसमें एक किशोरी है। किशोरी कानपुर से आई है। एक युवक भी कोरोना की चपेट में आया है।

वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अखिलेश सिंह ने बताया कि पुरुषों का बाहर निकलना और लोगों से मिलना-जुलना ज्यादा होता है। यह संकट महिलाओं के साथ नहीं है। वह ज्यादातर समय घर में रहती हैं। लोगों से मिलना-जुलना भी कम होता है। कोरोना वायरस का संक्रमण संपर्क से फैलता है, इसलिए पुरुष ज्यादा चपेट में आ रहे हैं। हां, किसी विशेष कारण से पुरुषों पर वायरस का ‘वार’ हो रहा है तो निश्चित ही शोध की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed