फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Corona will be examined 24 hours in district hospital

अब गोरखपुर जिला अस्पताल में भी 24 घंटे होगी कोरोना की जांच, जानिए कितना रखा गया है लक्ष्य

Fri, 09 Oct 2020 09:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 09 Oct 2020 09:02 PM IST
सार

  • कमिश्नर ने तत्काल सेंटर बनाने का दिया निर्देश, जिले में रोजाना छह हजार सैंपल लेने का लक्ष्य
  • पाली, कौड़ीराम और उरुवां ब्लाक में सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश

विज्ञापन
Corona will be examined 24 hours in district hospital
Corona - फोटो : PTI

विस्तार

गोरखपुर में चरगांवा स्वास्थ्य केंद्र के अलावा अब जिला अस्पताल में भी 24 घंटे कोरोना की जांच कराने की सुविधा मिलेगी। कमिश्नर जयंत नार्लिकर ने सीएमओ को इस संबंध में निर्देश देते हुए तत्काल जांच सेंटर बनाने को कहा है।

विज्ञापन


इसी तरह उन्होंने ज्यादा से ज्यादा जांच पर जोर देते हुए जिले में अब रोजाना छह हजार लोगों की जांच करने का लक्ष्य तय कर दिया है। साथ ही हिदायत भी दी है कि इसमें लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कमिश्नर शुक्रवार को आयुक्त सभागार में प्रभारी डीएम व सीडीओ इंद्रजीत सिंह के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अफसरों व मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के साथ कोविड- 19 की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान जिले के तीन ब्लाक पाली, कौड़ीराम और उरुवां में कोरोना जांच की प्रगति काफी धीमी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और इन सभी जगहों पर जांच की संख्या बढ़ाने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि नगरीय क्षेत्र के साथ- साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी सभी पॉजिटिव केस की ब्लड सैंपलिंग शुरू किया जाए और उनकी कांटेक्ट ट्रेसिंग की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमिश्नर ने निर्देश दिया कि प्रति पाजिटिव व्यक्ति कान्टैक्ट ट्रेसिंग को बढ़ाकर कम से कम 20 किया जाए। उन्होेंने कहा कि आईसीसीसी में एलेक्टोरल रोल का उपयोग करते हुए कान्टैक्ट ट्रेसिंग बढ़ाने का प्रयास किया जाए। बैठक में प्रभारी डीएम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सदर, अपर निदेशक स्वास्थ्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी समेत कई अफसर मौजूद रहे।

 

आरआरटी टीम का भ्रमण हो

कमिश्नर ने कहा कि होम आइसोलेशन में रहे समस्त संक्रमित व्यक्तियों के वहां आरआरटी टीम का भ्रमण सुनिश्चित कराते हुए सिम्पोमेटिक/को- मारबिड व्यक्तियों को तत्काल कोविड अस्पताल में शिफ्ट कराया जाए। सुनिश्चित कराया जाए कि डोर टू डोर सर्वे अभियान में लापरवाही न हो।

उन्होंने बीआरडी मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध 150 आईसीयू एवं 350 आइसोलेशन बेड पर मरीजो के भर्ती किए जाने एवं मेडिकल कॉलेज में मृत्यु की संख्या पर नियंत्रण के लिए क्लीनिकल प्रोटोकाल को अच्छे से पालन कराने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed