{"_id":"600faa1c6218f6410c1746a9","slug":"corona-vaccine-to-be-launched-in-gorakhpur-on-january-28-and-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में 28 और 29 जनवरी को लगेगी कोरोना वैक्सीन, जिले में 59 बूथों पर होगा टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में 28 और 29 जनवरी को लगेगी कोरोना वैक्सीन, जिले में 59 बूथों पर होगा टीकाकरण
Tue, 26 Jan 2021 11:05 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 26 Jan 2021 11:05 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्यकर्मी को टीका लगाती नर्स। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर अब कोरोना की वैक्सीन अगले तीन चक्रों में 59 बूथों पर लगाई जाएगी। इनमें जिले के सभी सीएचसी और पीएचसी शामिल हैं। वैक्सीन की कवरेज बढ़ाकर 90 फीसदी करने का लक्ष्य रखा गया है। इस संबंध में तैयारियां तेज हो गई हैं।
जिले में कोरोना वैक्सीनेशन का पहला चरण चल रहा है। इसके दो चक्र हो गए हैं।
पहले चक्र में 310 और दूसरे में 2904 कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई गई। पहले चक्र में छह और दूसरे चक्र में 41 बूथ बनाए गए थे। 28 जनवरी को वैक्सीनेशन का तीसरा चक्र होगा। इसी बीच शासन ने वैक्सीन की कवरेज को बढ़ाने का निर्देश दिया है। जिले में करीब 25 हजार स्वास्थ्य कर्मी कोविड पोर्टल पर पंजीकृत हैं, जिनमें से 3214 को वैक्सीन लगी है।
हर ब्लॉक में दो-दो बूथ
सभी 19 ब्लॉकों में दो-दो बूथ बनाए गए हैं। यह बूथ संबंधित ब्लॉक के सीएचसी और पीएचसी पर हैं। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में नौ बूथ बनाए जा रहे हैं। महिला अस्पताल, गोरखनाथ चिकित्सालय, फातिमा अस्पताल और पोद्दार कैंसर अस्पताल में दो-दो बूथ बनाए जा रहे हैं। होप पैनेशिया, शाही ग्लोबल, बांबे हॉस्पिटल, सावित्री अस्पताल और जिला अस्पताल में एक-एक बूथ बनाने की तैयारी है।
विज्ञापन
जरूर लगवा लें वैक्सीन
वैक्सीनेशन के नोडल अधिकारी डॉ. एनके पांडेय ने बताया कि अगले तीन चक्रों के लिए शासन ने नई गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत जिनके नाम सूची में जारी हो जाएंगे। उन्हें वैक्सीन जरूर लगवाना होगा। ऐसे लोगों को अगले चक्र में दोबारा मौका नहीं मिलेगा। इन्हें दोबारा मौका शासन से निर्देश मिलने के बाद ही दिया जाएगा।